hamburger icon
A
Read in English

इन 3 बीमारियों में बढ़ जाता है टीबी होने का खतरा, शरीर हो जाता है अंदर से कमजोर

टीबी की बीमारी किसी को भी हो सकती है। वहीं, एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ क्रोनिक बीमारियों में मरीजों में टीबी होने का रिस्क अन्य लोगों की तुलना में बढ़ भी सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: March 24, 2025, 10:30 PM

इन 3 बीमारियों में बढ़ जाता है टीबी होने का खतरा, शरीर हो जाता है अंदर से कमजोर photo icon1/6

किन लोगों में होता है TB होने का खतरा ज्यादा?

टीबी एक गम्भीर बीमारी है और इसके कई कारण हो सकते हैं। वहीं, कुछ पुरानी बीमारियां और हेल्थ प्रॉब्लम्स में टीबी होने का खतरा भी बढ़ सकता है। इन बीमारियों के कारण ना केवल टीबी के इलाज में दिक्कतें आती हैं बल्कि, इससे मरीज की पुरानी बीमारी भी गम्भीर हो सकती है। बता दें कि भारत में टीबी के ऐसे मरीजों की संख्या काफी अधिक है जिन्हें अपनी बीमारी का पता भी नहीं है। ऐसे में टीबी धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर करती रहती है। टीबी केवल गरीबों की बीमारी नहीं है। टीबी किसी को भी हो सकती है और ऐसे लोग जो किसी बीमारी से पहले से ही पीड़ित हैं उनमें टीबी होने का खतरा अधिक होता है। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज जिसके मरीजों की संख्या भारत में बहुत अधिक है।

इन 3 बीमारियों में बढ़ जाता है टीबी होने का खतरा, शरीर हो जाता है अंदर से कमजोर photo icon2/6

डायबिटीज में क्यों होती है टीबी की बीमारी

डायबिटीज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी को कम कर देती है। इससे शरीर के लिए संक्रमण और बीमारियों से लड़ पाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में जब टीबी जैसी बीमारियों के बैक्टेरिया शरीर पर हमला करते हैं तो व्यक्ति इस वायरस का सामना नहीं कर पाता और आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार डायबिटीज के मरीजों में टीबी होने का रिस्क 3 गुना अधिक होता है। Also Read - मानसून में पिएं इन 5 जड़ी-बूटियों से बना काढ़ा, रहेंगे स्वस्थ और बीमारियों से होगा बचाव

इन 3 बीमारियों में बढ़ जाता है टीबी होने का खतरा, शरीर हो जाता है अंदर से कमजोर photo icon3/6

डायबिटीज-टीबी का इलाज भी चल सकता है लम्बा

टीबी का इलाज भी काफी दिनों तक चल सकता है। ऐसे में मरीजों में दवाओं का असर भी ठीक तरीके से नहीं होता। वहीं, कुछ स्टडीज के अनुसार, डायबिटीज पेशेंट्स में अगर टीबी की बीमारी हो तो इससे मरीज की इलाज के दौरान जान जाने का रिस्क भी काफी अधिक होता है। साथ ही दोनों हीबीमारियों के ट्रीटमेंट में भी दिक्कत आ सकती है।

इन 3 बीमारियों में बढ़ जाता है टीबी होने का खतरा, शरीर हो जाता है अंदर से कमजोर photo icon4/6

ड्रग रेजिस्टेंस कितना गम्भीर?

पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad, pulmonologist) कहते हैं कि, ड्रग रेजिस्टेंस की वजह से टीबी के इलाज में आने वाली समस्याएं हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। इस तरह की स्थितियों से बचने के लिए तेजी से काम करने वाला, असरदार इलाज और जल्द डायग्नोसिस समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस तरह के मेथड्स की मदद से ही टीबी के मरीजों के जल्द ठीक होने की संभावना बढ़ सकती है। Also Read - ज्यादा गर्म करने पर क्यों हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो जाते हैं कुकिंग ऑयल? क्या इसका कोई सेफ तरीका है?

इन 3 बीमारियों में बढ़ जाता है टीबी होने का खतरा, शरीर हो जाता है अंदर से कमजोर photo icon5/6

इन बीमारियों में भी बढ़ सकता है टीबी का रिस्क

जीनोमिक्स एक्सपर्ट डॉ. अनिर्वाण चैटर्जी (Dr Anirvan Chatterjee, Co-founder & CEO, HaystackAnalytics ) कहते हैं कि, डायबिटीज के अलावा एचआईवी, और हेपेटाइटिस के मरीजों में भी टीबी की बीमारी होने का खतरा अधिक होता है। इन मरीजों में ड्रग रेजिस्टेंस की संभावना भी अधिक होती है और इन मरीजों का इलाज भी लंबा चलता है।

इन 3 बीमारियों में बढ़ जाता है टीबी होने का खतरा, शरीर हो जाता है अंदर से कमजोर photo icon6/6

टीबी से बचने के उपाय?

डायबिटीज है जो अपने ब्लड शुगर लेवल को रोजाना चेक करें और ब्लड शुगर लेवल में होनेवाले बदलाव का ट्रैक भी रखें। इसके साथ हेल्दी डाइट लें, रोजान कसरत करें और अपनी डायबिटीज की दवाइयां डॉक्टर की सलाह केअनुसार खाते रहें। अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहें।  Also Read - कैंसर ट्रीटमेंट से पहले फर्टिलिटी कैसे सुरक्षित रखें? जानें विकल्प