'वर्ल्ड ओवेरियन कैंसर डे' पर जानें क्या है ओवेरियन कैंसर?
Symptoms of Ovarian cancer in Hindi: 'वर्ल्ड ओवेरियन कैंसर डे' (world ovarian cancer day 2021) 8 मई को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। ओवेरी में कैंसर (यूटरस कैंसर) होने पर ओवरी में सिस्ट बनने लगता है। ब्रेस्ट कैंसर के बाद ओवेरियन कैंसर भी महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकता है, यदि इसका इलाज समय पर ना करवाएं। एक अध्ययन के अनुसार, भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में ओवेरियन कैंसर तीसरा मुख्य कैंसर है, जिससे महिलाएं ग्रस्त होती हैं। ओवेरियन कैंसर से महिलाओं को गर्भधारण करने में भी समस्या होने लगती है। ओवरी कैंसर (Ovary cancer symptoms) के लक्षणों का पता शुरुआती लेवल में ही चल जाए, तो इसका इलाज करके मरीज ठीक हो सकता है। ओवरी में हुए किसी भी तरह के सिस्ट, अल्सर को नजरअंदाज करने से वह ट्यूमर का रूप ले लेता है। ओवरी को अंडाशय कहते हैं, जो गर्भ धारण करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ओवरी में ही अंडों का निर्माण होता है और इसी में पुरुषों का स्पर्म मिलकर अंडों को फर्टिलाइज करते हैं। महिलाओं में पाए जाने वाले मुख्य प्रजनन हार्मोन एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टरॉन का भी निर्माण यहीं होता है। आमतौर पर ओवेरियन कैंसर (ovarian cancer in hindi) का पता थर्ड या फोर्थ स्टेज में ही चलता है, जो खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आपको पेट के निचले हिस्से में किसी भी तरह की तकलीफ (Symptoms of Ovarian cancer in hindi) या दर्द, सूजन, पीरियड्स में समस्या, शारीरिक संबंध बनाने में तकलीफ या दर्द महसूस हो, तो इन बातों को नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से जरूर मिलें। ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए आप इन बातों को लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें (tips to reduce ovarian cancer risk)....