World Leprosy Day
कुष्ठ रोग (Leprosy) या लेप्रोसी ( Top facts about Leprosy) को लेकर लोगों में बहुत कम जागरूकता है। इसीलिए, इस बीमारी से जुड़ी सही बातों का पता कम और मिथकों का प्रचलन कहीं अधिक है। ऐसा कहा जा सकता है कि ज़्यादातर लोगों से लेप्रोसी या कुष्ठ रोग को समझने में ही ग़लती हुई है। यही वजह है कि जब किसी के आसपास किसी व्यक्ति को लेप्रोसी की बीमारी होती है। तो, उसे लगभग समाज से अलग कर दिया जाता है। इस वजह से कुष्ठ रोग के मरीज़ों को हीन भावना और अकेलेपन का जीवन बिताना पड़ता है। ( Important facts about Leprosy)
