hepatitis prevention tips
शायद आपको पता नहीं कि वायरल हेपेटाइटिस आजकल एक गंभीर समस्या बन गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार देश में वायरल हेपेटाइटिस बी एक गंभीर समस्या है। लगभग 40 करोड़ लोग दुनिया भर में हेपेटाइटिस बी और सी से संक्रमित हैं। आईएमए के अनुसार, भारत में चार करोड़ लोग लंबे समय से हेपेटाइटिस बी से संक्रमित हैं और हेपेटाइटिस सी से पीड़ित भारतीयों की संख्या छह से 12 लाख के बीच हो सकती है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने हेपेटाइटिस को रोकने के लिए कई ऐसे बातों के बारे में बताया है जिनको मानने पर आप आसानी से इस बीमारी को होने से रोक सकते हैं।