World Hepatitis Day 2017: Hepatitis B and C को रोकने के 5 एक्सपर्ट टिप्स

क्या आपको पता है टैटू गुदवाने से हेपेटाइटिस होने का खतरा होता है?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 27, 2017, 1:24 PM

World Hepatitis Day 2017: Hepatitis B and C को रोकने के 5 एक्सपर्ट टिप्स photo icon1/6

Hepatitis Prevention Tips

शायद आपको पता नहीं कि वायरल हेपेटाइटिस आजकल एक गंभीर समस्या बन गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार देश में वायरल हेपेटाइटिस बी एक गंभीर समस्या है। लगभग 40 करोड़ लोग दुनिया भर में हेपेटाइटिस बी और सी से संक्रमित हैं। आईएमए के अनुसार, भारत में चार करोड़ लोग लंबे समय से हेपेटाइटिस बी से संक्रमित हैं और हेपेटाइटिस सी से पीड़ित भारतीयों की संख्या छह से 12 लाख के बीच हो सकती है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने हेपेटाइटिस को रोकने के लिए कई ऐसे बातों के बारे में बताया है जिनको मानने पर आप आसानी से इस बीमारी को होने से रोक सकते हैं।

World Hepatitis Day 2017: Hepatitis B and C को रोकने के 5 एक्सपर्ट टिप्स photo icon2/6

Vaccination- Increases The Risk Of Hepatitis

टीका (vaccine) लगवायें- हेपेटाइटिस ए और बी टीके बहुत इफेक्टिव होते हैं और इनको लगाने के समय अलग इंजेक्शन का इस्तेमाल करना चाहिए। अपने चिकित्सक से परामर्श करना और किसी भी संक्रमण से बचने के लिए समय पर टीकाकरण करना बेहतर होता है। यहां तक कि जाने अनजाने में संक्रमित इंजेक्शन लगवाने से भी इस रोग के फैलने का खतरा रहता है। Also Read - सोमवार को ऑफिस में फ्रेश और लाइट फील करने के लिए ऐसा रखें आपका माइंडसेट

World Hepatitis Day 2017: Hepatitis B and C को रोकने के 5 एक्सपर्ट टिप्स photo icon3/6

Blood-donation-increases The Risk Of Hepatitis

World Hepatitis Day 2017: Hepatitis B and C को रोकने के 5 एक्सपर्ट टिप्स photo icon4/6

Hygine-increases The Risk Of Hepatitis

साफ-सफाई रखने की आदत : हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि परिवार में हर कोई बाथरूम जाने (या डायपर बदलने) के बाद और भोजन करने से पहले हाथ ज़रूर धोयें। इससे हेपेटाइटिस फैलने का खतरा कम होता है। Also Read - हाई कोलेस्ट्रॉल मरीजों के लिए नई उम्मीद! पहली ओरल PCSK9 इंहिबिटर दवा मे मिला बेहतर रिजल्ट

World Hepatitis Day 2017: Hepatitis B and C को रोकने के 5 एक्सपर्ट टिप्स photo icon5/6

Protected Sex-increases The Risk Of Hepatitis

सुरक्षित सेक्स : सेक्स करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बिना सुरक्षा के सेक्स करने की गलती न करें। यानि अनप्रोटेक्टेड सेक्स से हेपेटाइटिस इंफेक्शन के बढ़ने का खतरा बढ़ता है। इसलिए हमेशा सही गर्भनिरोधक विकल्प का इस्तेमाल करें। यौन साथी अधिक होने पर हेपेटाइटिस संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है।

World Hepatitis Day 2017: Hepatitis B and C को रोकने के 5 एक्सपर्ट टिप्स photo icon6/6

Tattoo-increases The Risk Of Hepatitis

टैटू से सावधान रहें : किसी लाइसेंसधारी पेशेवर द्वारा ही टैटू गुदवाएं। सुइयों और टैटू से हेपेटाइटिस होने का खतरा रहता है।  Also Read - गर्मियों में गर्भवती महिलाओं की डाइट कैसी होनी चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की सलाह

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source