Ways to keep yourself healthy on world health day 1
7 अप्रैल को पूरे विश्व भर में लोगों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस यानी ”वर्ल्ड हेल्थ डे” मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद लोगों को लंबी उम्र तक हेल्दी रखना होता है। हर साल इसकी एक थीम होती है। इस बार इसकी थीम ”यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज : एवरीवन, एवरीवेयर” है। लंबी उम्र तक हेल्दी बने रहने का हक सभी को है, पर यह तभी संभव हो सकता है जब आप खुद अपनी सेहत के प्रति सचेत हों। सावधानी बरतें। गलत आदतों को त्याग दें। अपने और अपने परिवार के लोगों की सेहत के प्रति जागरूक बनें। अपने शरीर का ख्याल रखना ही खुद से दोस्ती करने का पहला कदम होता है। जब आप खुद का ख्याल रखते हैं या खुद से दोस्ती करते हैं तो दूसरे भी आपको अधिक तवज्जो देते हैं। आप सकारात्मक सोचते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से फिट ताउम्र फिट रहते हैं। ऐसे में इस ''वर्ल्ड हेल्थ डे'' पर आपको खुद से यह प्रण लेना होगा कि आप अपने अंदर कुछ अच्छी आदतों को विकसित करेंगे ताकि आप स्वस्थ बने रह सकें।