वर्ल्ड डायबिटीज डे 2018 : किचन में मौजूद ये मसाले करेंगे डायबिटीज को कंट्रोल

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 12, 2018, 7:32 PM

वर्ल्ड डायबिटीज डे 2018 : किचन में मौजूद ये मसाले करेंगे डायबिटीज को कंट्रोल photo icon1/5

Spices To Manage Blood Sugar Levels

व्यायाम, सही आहार और लाइफस्टाइल से जुड़े बदलावों को अपनाकर भी डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। इन तरीकों को अपनाकर आप डायबिटीज के साथ-साथ अपनी पूरी सेहत ठीक रख सकते हैं। आपके किचन में कुछ ऐसे मसाले मौजूद हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने के काम आ सकते हैं। ये मसाले पौधों या पेड़ों की जड़ों, तनों, बीजों और फलों से तैयार किए जाते हैं। हालांकि, किसी भी चीज का सेवन हद से ज्यादा करने से भी बचना चाहिए। अपने डायट में इन मसालों का नियंत्रित मात्रा में ही शामिल करें। हो सके तो अपनी डायटिशियन से पूछ लें कि कितनी मात्रा में इनका सेवन करना लाभदायक होगा। जानें, कौन से हैं वे मसाले जिन्हें खाने में शामिल करने से आप डायबिटीज को कंट्रोल करने में सफल होंगे...

वर्ल्ड डायबिटीज डे 2018 : किचन में मौजूद ये मसाले करेंगे डायबिटीज को कंट्रोल photo icon2/5

Spices To Manage Blood Sugar Levels 1

हल्दी- डायबिटीज में हल्दी काफी मददगार साबित हो सकती है। शुगर ज्यादा बढ़ने पर पूरी जिंदगी इंसुलिन लेना पड़ सकता है। हल्दी की मदद से आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं। हल्दी किसी भी उम्र में ली जा सकती है। इसके सेवन में कोई निषेध नहीं है। यह खून की गंदगी को दूर करती है। इतना ही नहीं यह डायबिटीज के घाव भी कम करने में मददगार होती है। Also Read - घर पर डिलीवरी कराने के चक्कर में वेंटिलेटर पर पहुंचा बच्चा, NIIMS डॉक्टरों की 48 घंटे की मेहनत से बची जान

वर्ल्ड डायबिटीज डे 2018 : किचन में मौजूद ये मसाले करेंगे डायबिटीज को कंट्रोल photo icon3/5

Spices To Manage Blood Sugar Levels 2

लौंग- लौंग ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद गुण पाचन बेहतर करने में सहायक होते हैं। ये पेट फूलने, सूजन और जी मिचलाने की समस्या से भी लड़ने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की परेशानियों से भी लड़ता है।

वर्ल्ड डायबिटीज डे 2018 : किचन में मौजूद ये मसाले करेंगे डायबिटीज को कंट्रोल photo icon4/5

Spices To Manage Blood Sugar Levels 3

लहसुन- डायबिटीज में लहसुन का लगातार सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहता है। लहसुन उन हार्मोन्स को बनाता है जो शरीर में शुगर को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में लहसुन की एक से दो कली हर दिन अवश्य खाएं। Also Read - डायबिटीज के मरीज बिल्कुल न खाएं 3 दालें, बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

वर्ल्ड डायबिटीज डे 2018 : किचन में मौजूद ये मसाले करेंगे डायबिटीज को कंट्रोल photo icon5/5

Spices To Manage Blood Sugar Levels 4

दालचीनी- यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। बदलते मौसम से होने वाले वाइरस और खतरनाक बैक्टिरिया से होने वाली बीमारियों से भी बचाता है। वहीं, दालचीनी से हीमोग्लोबिन लेवल बेहतर होता, जिस वजह से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को बहुत लाभ मिलता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source