Things Every Girl Needs To Know About Their Health 1
स्वास्थ्य को बेहतर रखना महिला और पुरुष दोनों के लिए जरूरी होता है। स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं कई बार लापरवाही करती हैं जिसके कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर कई बातों के बारे में पता नहीं होता है जिसके कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित होता है। सही खान-पान ना होना, शारीरिक गतिविधि ना होना या फिर खराब दिनचर्या के कारण भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है और कई बीमारी भी हो जाती है। महिलाओं को पता होना चाहिए कि अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए उनको क्या करना चाहिए और क्या नहीं? बहुत सी ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं जो दिखती तो छोटी हैं लेकिन वास्तव में वो गंभीर समस्या होती है।