Periods Problem Which Tells About Your Health 1
पीरियड्स में कई महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- मेंस्ट्रुअल क्रैंम्प्स, मूड स्विंग्स, ब्लोटिंग और पिंपल्स। कई बार पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द असहनीय हो जाते हैं। हर महिला अलग-अलग तरह की चीजें अनुभव करती हैं। कुछ को कम ब्लीडिंग होती है तो कुछ को बहुत ज्यादा। कोई अनियमित पीरियड्स से परेशान रहती हैं, तो कोई पेट और कमर दर्द से। कई बार ये सभी संकेत किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं की तरफ इशारा करते हैं। जानें, मेंस्ट्रुअल साइकल आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या बताती है।