Estrogen Level : लो स्ट्रोजन लेवल को इन 5 उपायों से बढ़ाएं

कुछ संकेतों की मदद से पता चल जाता है कि आपके शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा कम हो गई है। दवाओं के अलावा कुछ उपायों को आजमाकर भी आप इसके लेवल को दोबारा ठीक कर सकती हैं। जानें, कुछ उपाय जिनके जरिए आप एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को संतुलित कर सकती हैं।

Written by Anshumala | Published : August 26, 2019 10:15 AM IST

1/6

Ways To Increase Estrogen Level 1

एस्ट्रोजन (Estrogen) एक प्रकार का हार्मोन है, जो पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक पाया जाता है। इसे ''फीमेल हार्मोन'' भी कहते हैं। यह महिलाओं के लिए एक आवश्यक हार्मोन है, जो उनकी सेहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिलाओं में यह हार्मोन सेक्सुअल डेवलपमेंट में काफी मदद करता है। एस्ट्रोजन महिलाओं में प्रजनन प्रणाली (reproductive system) के विनियमन (Regulation) और विकास (development) के लिए जिम्मेदार फीमेल सेक्स हार्मोन है। एस्ट्रोजन हार्मोन मैन्स्ट्रूअल साइकल के दौरान गर्भाशय अस्तर की ग्रोथ को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। जब शरीर में एस्ट्रोजन लेवल कम होने लगता है तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इस हार्मोन का उत्पादन ओवरी में होता है। कुछ संकेतों की मदद से पता चल जाता है कि आपके शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा कम हो गई है। दवाओं के अलावा कुछ उपायों को आजमाकर भी आप इसके लेवल को दोबारा से ठीक कर सकती हैं। जानें, कुछ उपाय जिनके जरिए आप एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को संतुलित कर सकती हैं।

2/6

Ways To Increase Estrogen Level 2

एस्ट्रोजन लेवल करें चेक : शरीर में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ाना है, तो यह जानना जरूरी है कि शरीर में एस्ट्रोजन की कितनी कमी है। इसके लिए डॉक्टर से मिलें, उनसे चेकअप करवाएं ताकि इसकी कमी के बारे में सही से पता चल सके। Also Read - खाने के बाद नींद क्यों आती है? डॉ. रोहित साने से समझें शुगर स्पाइक का सच

3/6

Ways To Increase Estrogen Level 4

वजन कम है तो बढ़ाएं : अगर आपका वजन और एस्ट्रोजन लेवल दोनों ही कम हो गए हैं, तो सबसे पहले अपने वजन को बढ़ाने के बारे में सोचें। इससे शरीर की एस्ट्रोजन का उत्पादन करने की क्षमता बढ़ जाती है।

4/6

Ways To Increase Estrogen Level 5

कॉफी पिएं : हर दिन कॉफी पीने से भी शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल में बढ़ोतरी होती है। प्रत्येक दिन कम से कम 400 एमजी कैफीन का सेवन करें, लेकिन इससे ज्यादा करना सेहत के लिए ठीक नहीं होगा। कॉफी ऑर्गेनिक ही पिएं। Also Read - पैनिक अटैक के दौरान खुद को कैसे संभालें? साइकोलॉजिस्ट से जानें

5/6

Ways To Increase Estrogen Level 6

धूम्रपान ना करें : यदि आप स्मोकिंग करती हैं, तो जान लें, इससे भी एस्ट्रोजन लेवल में कमी आने लगती है। सबसे पहले धूम्रपान करना बंद कर दें। यह अंतःस्त्रावी प्रणाली को प्रभावित करता है। यह शरीर के एस्ट्रोजन हार्मोन के उत्पादन को भी सीमित करता है।

6/6

Ways To Increase Estrogen Level 3

डाइट बदलें : अंतःस्त्रावी प्रणाली (Endocrine system) को पर्याप्त मात्रा में एस्ट्रोजन का उत्पादन करने के लिए स्वस्थ शरीर की जरूरत होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उन खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जिनमें फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं। टोफू, सोया, नट्स का सेवन अधिक करें। इससे एस्ट्रोजन के लेवल में वृद्धि होती है। Also Read - गर्मी में बढ़ जाते हैं दाग-धब्बे? ये 5 टिप्स Hyperpigmentation को करेंगे कम, जानें स्किन डॉक्टर से