hamburger icon
A
Read in English

वर्किंग वुमेन के लिए 4 फिटनेस मंत्र, जरूर ट्राई करें

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 27, 2018, 8:57 PM

वर्किंग वुमेन के लिए 4 फिटनेस मंत्र, जरूर ट्राई करें photo icon1/5

Working Women Healthy Habit

कामकाजी महिलाओं के पास घर और बाहर दोनों की ही जिम्मेदारी होती है। ऐसे में वे खुद पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाती हैं। घर में परिवार व बच्चों का ख्याल रखना, उनके खाने-पीने की चिंता करना, ऑफिस में काम का दबाव, शॉपिंग आदि करने के बाद एक वर्किंग लेडी के पास बिल्कुल समय नहीं बचता कि वह खुद पर भी ध्यान दे दे। इस वजह से आजकल हर कामकाजी महिला अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती। बेशक, आपके पास समय की कमी है, लेकिन इसी 24 घंटे में आपको अपने लिए वक्त निकालना ही होगा ताकि आप भी खुद का ध्यान रख सकें, एक्सरसाइज या जिम जा सकें। समय निकालने का सोचती भी हैं, फिर भी नहीं निकाल पा रही हैं या फिर कुछ दिन एक्सरसाइज करती हैं और फिर करना छोड़ देती हैं, तो परेशान न हों। फिट रहने के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में आसानी से अपना सकती हैं।

वर्किंग वुमेन के लिए 4 फिटनेस मंत्र, जरूर ट्राई करें photo icon2/5

Working Women Healthy Habit 2

पौष्टिक खाना खाएं- इसके लिए आपको कोई डायट चार्ट फॉलो नहीं करना है लेकिन आप एक हेल्दी डायट प्लान तो अपना ही सकती हैं। यह डायट प्लान ऐसा हो, जिसमें विटामिन्स, प्रोटीन्स, फैट्स आदि शामिल हों। हमेशा हेल्दी ब्रेकफास्ट खाएं। समय की कमी के कारण बिना नाश्ता किए घर से नहीं निकलें। नाश्ता करने से आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगी और आपको थकान नहीं होगी। Also Read - दीपिका कक्कड़ के लिवर कैंसर ने उठाए बड़े सवाल, Oncologist ने बताया पूरा सच!

वर्किंग वुमेन के लिए 4 फिटनेस मंत्र, जरूर ट्राई करें photo icon3/5

Working Women Healthy Habit 3

खूब पानी पिएं- वर्किंग महिलाओं के लिए यह बेहद जरूरी है कि वह दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इस काम के लिए आपको एक मिनट से भी कम का वक्त लगेगा। आप जहां बैठती हैं, वहीं एक बोतल पानी रखें और बीच-बीच में पीती रहें। इससे पानी पीने के लिए बार-बार उठने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वर्किंग वुमेन के लिए 4 फिटनेस मंत्र, जरूर ट्राई करें photo icon4/5

Working Women Healthy Habit 4

एक्सरसाइज करें- बेशक, आपके पास बहुत सारे काम हैं लेकिन आपको अपनी बेहतर सेहत के लिए कुछ समय एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालना चाहिए। दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। इससे शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन अच्छी तरह से पंप होकर पहुंचती है। इससे मस्तिष्क और शरीर दोनों तरोताजा रहते हैं। जिम जाने की बजाय साइकलिंग, योग, जॉगिंग या वॉक भी कर सकती हैं। ऑफिस में लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। छोटे से काम के लिए घर से स्कूटी से न निकलें, बल्कि पैदल चलें। Also Read - मानसून में गले में खराश और खांसी को कैसे ठीक करें?

वर्किंग वुमेन के लिए 4 फिटनेस मंत्र, जरूर ट्राई करें photo icon5/5

Working Women Healthy Habit 5

हेल्दी स्नैक्स लें- आपका अधिक समय ऑफिस में बीतता है इसलिए जरूरी है कि ऑफिस में भी आप अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। ऐसे में अपने पर्स में कुछ फल, कुछ शॉर्ट मील व स्नैक्स रखें, ताकि आपके शरीर को ऊर्जा मिलती रहे और थकान ना हो। ऑफिस में अनहेल्दी फूड खाने से बचना का यह आसान उपाय है।