ये 8 लक्षण नजर आएं, तो जान लें आप हो रही हैं डायबिटीज की शिकार

यहां तक कि डायबिटीज के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण लक्षण होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर हम महिलाओं की बात करें तो कुछ ऐसे लक्षण भी हैं, जिनके बारे में उन्हें जानकारी होनी चाहिए। जानें, महिलाओं को किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये डायबिटीज होने का संकेत हो सकते हैं।

Written by Anshumala | Published : January 20, 2019 7:43 PM IST

1/9

Symptoms Of Diabetes That Women Must Not Avoid 1

इस भागदौड़ भारी जिन्दगी में डायबिटीज एक बहुत ही गंभीर समस्या बन चुकी है। डायबिटीज में आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक हो जाता है क्योंकि शरीर ब्लड शुगर को इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में इन्सुलिन का निर्माण नहीं करती है। इन्सुलिन एक ऐसा हॉर्मोन है जो शुगर को शरीर में उपयोग हेतु बनाता है। हालांकि, कभी-कभी ऐसा होता है कि आपका ब्लड शुगर बहुत अधिक नहीं होता है और डायबिटीज से सम्बंधित लक्षण आपको नहीं दिखते हैं जिससे आप इस बारे में ठीक से जान नहीं पाते हैं। ऐसे में जो लोग 45 साल से अधिक हों और जिनका वजन जरूरत से ज्यादा अधिक हो या जिनकी फैमिली में कोई डायबिटिक हो तो उन्हें अपना चेकअप तुरंत करवाना चाहिए। यहां तक कि डायबिटीज के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण लक्षण होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर हम महिलाओं की बात करें तो कुछ ऐसे लक्षण भी हैं, जिनके बारे में उन्हें जानकारी होनी चाहिए। जानें, महिलाओं को किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये डायबिटीज होने का संकेत हो सकते हैं।

2/9

Symptoms Of Diabetes That Women Must Not Avoid 2

बार-बार पेशाब लगना : यह लक्षण तब होता है जब आपके ब्लड में बहुत अधिक मात्रा में शुगर प्रवाहित होने लगता है। जब आपका ब्लड शुगर ज्यादा होता है तो आपकी शरीर इसे आपके सिस्टम के बाहर इसका ढेर लगा देती है।  Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/9

Symptoms Of Diabetes That Women Must Not Avoid 3

ज्यादा प्यास का लगना: ज्यादा मात्रा में मूत्र निकलने से आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है और आपको प्यास महसूस होने लगती है। कुछ लोग जिन्हें डायबिटीज नहीं होती है वो अपनी प्यास बुझाने के लिए सोडा या फिर जूस का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनका ब्लड शुगर बढ़ने लगता है जो उनके लिए अच्छा नहीं है।

4/9

Symptoms Of Diabetes That Women Must Not Avoid 4

मुंह से बदबू आना: जब आपके बॉडी में ब्लड शुगर लेवल अधिक हो जाता है तब आपकी बॉडी, ऊर्जा के लिए आपके द्वारा खाए गए पदार्थों से मिलने वाले ग्लूकोज का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं जिसकी वजह से शरीर में कीटोंस बनने लगते है और बदबू आने लगती है। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/9

Symptoms Of Diabetes That Women Must Not Avoid 5

धुंधला नजर आना: जब आपके शरीर में अधिक मात्रा में शुगर का लेवल हो जाता है तो पूरे शरीर में फ्लूइड शिफ्ट होने लगता है और आपके लेंस तक भी इस फ्लूइड की वजह से शुगर पहुंचता है। इसके फलस्वरूप आपको सबकुछ धुंधला नजर आने लगता है।

6/9

Symptoms Of Diabetes That Women Must Not Avoid 6

हाथों-पैरों का सुन्न होना: कई दिनों तक डायबिटीज होने की वजह से यह आपका नर्वस सिस्टम और आपका ब्लड वेसल्स प्रभावित होता है जिससे आपको किसी तरह की संवेदना नहीं रह जाती है और आपके हाथ और पैर सुन्न हो जाते हैं। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं

7/9

Symptoms Of Diabetes That Women Must Not Avoid 7

वजन का कम होना: इन्सुलिन सारे एकत्रित ऊर्जा को आपके बॉडी सेल्स तक पहुंचाने का काम करता है। जब आपके शरीर में इन्सुलिन की कमी हो जाती है तो आपको पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है इसलिए आपको हमेशा भूख महसूस होती है और आपका वजन कम होने लगता है।

8/9

Symptoms Of Diabetes That Women Must Not Avoid 8

थकान महसूस होना: कार्बोहाइड्रेट छोटे-छोटे भागों जैसे ग्लूकोज में टूटकर आपको ऊर्जा प्रदान करता है। अगर आप अचानक थकान महसूस करते हैं तो यह भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। Also Read - इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है बदलता मौसम, डॉक्टर से जानिए कैसे रहें सुरक्षित

9/9

Symptoms Of Diabetes That Women Must Not Avoid 9

घाव भरने में वक्त लगना: जब आपकी नर्व में कोई संवेदना नहीं रहती है तो आपको चोट लगने की संभावना ज्यादा हो जाती है क्योंकि आपको कुछ भी महसूस नहीं होता है जिसकी वजह से इन्फेक्शन बढ़ जाता है और घाव जल्दी नहीं भरते हैं।