पानी पीने के बाद भी बार-बार प्यास क्यों लगती है?
प्यास लगने पर हम क्या करते हैं? पानी पीते हैं और तृप्त हो जाते हैं। लेकिन कैसा हो कि आप पानी पीने पर लगे हैं लेकिन प्यास ही न बुझे तो? अगर पानी पीने के बाद भी प्यास लगे, तो इसे सामान्य नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि वॉटर लेने के बाद उन्हें मुंह सूखने और गला सूखने जैसा महसूस होता है। मेडिकल भाषा में इसे पॉलीडिप्सिया कहा जाता है। यह सिर्फ ज्यादा गर्मी या थकान की वजह से नहीं, बल्कि कुछ अंदरूनी स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। आइए धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के कंसल्टेंट डॉक्टर गौरव जैन से जानते हैं पॉलीडिप्सिया के 5 आम कारण, जिन्हें समझना बेहद जरूरी है।
