ब्लड सर्कुलेशन का ठीक रहना क्यों जरूरी है, जानिए खराब Blood Circulation के कारण, लक्षण और ठीक करने के उपाय

अधिकांश लोग ब्लड सर्कुलेशन के महत्व को नहीं समझते हैं, यही वजह है कि वह अपने खराब Blood Circulation को ठीक नहीं रख पाते हैं.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 5, 2022, 3:35 PM

ब्लड सर्कुलेशन का ठीक रहना क्यों जरूरी है, जानिए खराब Blood Circulation के कारण, लक्षण और ठीक करने के उपाय photo icon1/5

ब्लड सर्कुलेशन का ठीक रहना क्यों महत्वपूर्ण है - Why Blood Circulation Is Important

हमारे शरीर में असंख्य रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) हैं जो हृदय और मांसपेशियों के साथ मिलकर एक परिसंचरण तंत्र (Circulatory System) को बनाते हैं। पूरे शरीर में फैला ये तंत्र शरीर के कोने-कोने में रक्त पहुंचाने का काम करता है। मगर जब परिसंचरण तंत्र खराब होता है तो यह ब्लड सर्कुलेशन को धीमा कर देता है, इसका मतलब यह है कि आपके शरीर की कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पा रहा है, जिसकी उन्हें आवश्यकता है। जब शरीर में रक्त का प्रवाह (Blood Circulation) धीमा हो जाता है तो इससे कई तरह की समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती है। ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने पर हमारे शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन का ठीक रहना क्यों जरूरी है, जानिए खराब Blood Circulation के कारण, लक्षण और ठीक करने के उपाय photo icon2/5

ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने के कारण - Causes Of Poor Blood Circulation

हमेशा खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारा ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है, जिसके कारण पूरे शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाता है। अगर खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारणों की बात करें तो इसकी मुख्य कारणों में स्मोकिंग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, वेरीकोस वेंस आदि शामिल हैं। इन कारणों से भी कई बार हमारा ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। Also Read - 8 घंटे लगातार बैठने से रक्त प्रवाह पर क्या असर पड़ता है?

ब्लड सर्कुलेशन का ठीक रहना क्यों जरूरी है, जानिए खराब Blood Circulation के कारण, लक्षण और ठीक करने के उपाय photo icon3/5

ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने के संकेत या लक्षण - Signs Of Poor Blood Circulation

जब हमारे अंगों को पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता है, तो हाथ या पैर ठंडे या सुन्न पड़ने लगते हैं। अगर आपकी त्वचा का रंग हल्का है, तो आपके पैरों का रंग नीला पड़ सकता है। खराब ब्लड सर्कुलेशन आपकी त्वचा को ड्राई बना सकता है, आपके नाखूनों को खुरदुरा बना सकता है, और आपके बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। कुछ पुरुषों को इरेक्शन में परेशानी हो सकती है। और अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको चोट लगने की स्थिति में घाव धीरे-धीरे भरते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन का ठीक रहना क्यों जरूरी है, जानिए खराब Blood Circulation के कारण, लक्षण और ठीक करने के उपाय photo icon4/5

ब्लड सर्कुलेशन को कैसे ठीक करें - How To Improve Blood Circulation In Body

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि ब्लड सर्कुलेशन के भीम में होने की वजह क्या है और ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने पर क्या संकेत दिखाई देते हैं। बता दें कि खराब ब्लड सर्कुलेशन हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। यह हमें कई स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। हालांकि खराब ब्लड सर्कुलेशन को ठीक किया जा सकता है, आइये जानते हैं कैसे? Also Read - शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, नसों में तेजी से दौड़ेगा खून

ब्लड सर्कुलेशन का ठीक रहना क्यों जरूरी है, जानिए खराब Blood Circulation के कारण, लक्षण और ठीक करने के उपाय photo icon5/5

ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के उपाय - Tips To Improve Blood Circulation

ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के लिए जरूरी है कि आप अपना ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें, क्योकि हाई बीपी एथेरोसिलेरोसिस का कारण बनता है, जो धमनियों को सख्त कर सकता है। जिससे रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है। अगर आप डेस्क जॉब में हैं तो तो कोशिश करें खड़े होकर काम करें। धूम्रपान बिलकुल भी न करें। प्रतिदिन योग और व्यायाम करें। खुद को हाइड्रेट रखने के पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और तरल पदर्थों का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source