थायराइड में कौन-से फल नुकसान पहुंचा सकते हैं? डॉक्टर ने शेयर किया सही डाइट गाइड

Verified VERIFIED By: Dr. Himika Chawla

Which fruit should not be eaten in thyroid : डॉ. हिमिका चावला के अनुसार, थायरॉइड के मरीजों के लिए बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है। इसलिए मरीजों को डाइट में कुछ फलों को पूरी तरह से बंद करना चाहिए। 

Written by Ashu Kumar Das | Published : February 17, 2026 8:28 AM IST

1/6

थायराइड में दवा के साथ जरूरी है खानपान

थायराइड एक ऐसी ग्रंथि है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल, वजन और हार्मोन को संतुलित करता है। जब किसी व्यक्ति को थायराइड हार्मोन सही तरीके से काम नहीं करता है, तो इसका असर सिर्फ एक अंग नहीं बल्कि पूरे शरीर पर पड़ता है। आसान भाषा में कहें तो थायरॉईड हार्मोन के सही तरीके से काम न करने पर हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म जैसी स्थिति होती है। ऐसे में थायराइड के मरीज के लिए दवाइयों के साथ-साथ सही खान-पान भी बेहद जरूरी हो जाता है।

2/6

क्या थायराइड में फल खा सकते हैं?

नई दिल्ली के PSRI हॉस्पिटल में एंडोक्राइनोलॉजी की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. हिमिका चावला के अनुसार, थायरॉइड के मरीजों के लिए बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि थायराइड के मरीजों को पूरी तरह से किसी भी फल को बंद करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ फलों का सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर माना जाता है।  Also Read - छोटे बच्चों के पेट में कीड़े होने के लक्षण क्या हैं? जानें कैसे करें उनका घर पर इलाज

3/6

हाइपोथायरायडिज्म में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

डॉ. हिमिका चावला बताती हैं कि हाइपोथायरायडिज्म में ऐसे फल जिनमें गोइट्रोजेनिक तत्व होते हैं, उनका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। हाइपोथायरायडिज्म में गोइट्रोजेनिक तत्व थायराइड हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर स्ट्रॉबेरी, पीच और नाशपाती जैसे फलों में हल्की मात्रा में गोइट्रोजेन पाए जाते हैं। इसलिए हाइपोथायरायडिज्म में गोइट्रोजेनिक तत्व वाले फलों का सेवन करने से बचना चाहिए।

4/6

हाइपरथायरायडिज्म में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

हाइपरथायरायडिज्म की स्थिति में ऐसे फलों को खाने से बचना चाहिए, जिससे प्राकृतिक रूप से चीनी ज्यादा पाई जाती हो। डॉक्टर हाइपरथायरायडिज्म की स्थिति में आम, अंगूर और केला जैसे मीठे फलों का सेवन न करने की सलाह देते हैं। हाइपरथायरायडिज्म के मरीजों ज्यादा चीनी वाले फल खाएं तो इससे उन्हें मेटाबॉलिज्म तेज होने और वजन घटने की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा पैकेज्ड फ्रूट जूस और डिब्बाबंद फलों से भी बचना चाहिए क्योंकि इनमें अतिरिक्त मात्रा में चीनी पाई जाती है। Also Read - आमतौर पर की जाने वाली ये गलतियां भी बढ़ा रही डिमेंशिया का खतरा, न्यूरोलॉजिस्ट ने किया सावधान

5/6

थायराइड में कौन से फल खाने चाहिए?

दोनों ही थायराइड की स्थिति में मरीजों को सेब, पपीता, अमरूद, संतरा और अनार जैसे फलों का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित माना जाता है। इन फलों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। डॉक्टर के अनुसार, थायराइड के मरीज सेब, पपीता जैसे फलों को डाइट में शामिल करें, तो इससे शरीर की सूजन कम होती है।

6/6

थायराइड के मरीजों को फल कैसे खाने चाहिए?

डॉक्टर का कहना है कि थायराइड के मरीजों को दवा लेने के तुरंत बाद फल या हाई फाइबर डाइट लेने से बचना चाहिए। अगर आप सुबह खाली पेट दवा लेने के बाद पहले हल्का नाश्ता करना चाहिए। नाश्ते के 30 मिनट के बाद ही किसी प्रकार का फल खाना चाहिए। डॉ. हिमिका चावला बताती हैं कि हर थायराइड के मरीज की स्थिति अलग होती है। इसलिए थायराइड में आपके लिए कौन से फल खाना सही रहेगा, इस बारे में अधिक जानने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें। Also Read - शराब पीने वालों के पहले गुर्दे खराब होते हैं या लिवर? जानें किन लक्षणों से चलेगा पता