hamburger icon
A
Read in English

बचना है उदासी से तो इस तरह के खानपान से रहें दूर

विभिन्न शोध इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमारी सेहत की ही तरह हमारे मूड पर भी हमारे आहार का बहुत असर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 20, 2019, 4:36 PM

बचना है उदासी से तो इस तरह के खानपान से रहें दूर photo icon1/6

Depression-foods

डिप्रेशन एक मानसिक विकार है जिसका कोई भी शिकार हो सकता है। इससे प्रभावित होने वाला व्यक्ति लगभग सभी चीजों में अपनी रुचि खो देता है। माना जाता है कि डिप्रेशन की वजह कोई मानसिक या भावनात्म क आघात होता है। पर क्याद आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फूड भी हैं, जो आपको डिप्रेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आपको ऐसा महससू हो रहा है कि आप इमोशनली लो फील कर रहे हैं तो इस तरह के फूड से रहें दूर।

बचना है उदासी से तो इस तरह के खानपान से रहें दूर photo icon2/6

Depression-alchohal

शराब - यदि आप डिप्रेशन से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको शराब से दूरी बनानी होगी। हाल ही में वैज्ञानिकों ने कहा कि अवसाद से दुनिया में 14 करोड़ लोग प्रभावित होते हैं और वे शराब के इस्तेमाल से पैदा हुए रोगों से जूझ रहे हैं। यह लिवर के साथ आपकी हेल्थ को तो खराब करता ही है, साथ ही इसका ज्यादा सेवन आपको अवसाद में भी डाल सकता है। आपको बता दें कि शराब सीधे आपके तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है और इसकी गति को धीमा कर देता है। Also Read - क्या रोज 10 मिनट धूप लेना पर्याप्त है? समझें विटामिन D के लिए कितना सन एक्सपोजर है जरूरी

बचना है उदासी से तो इस तरह के खानपान से रहें दूर photo icon3/6

Depression-meat

मीट का सेवन - डिप्रेशन से यदि आपको मुक्ति पानी है तो आप मीट का कम से कम सेवन कीजिए या हो सके तो आप इससे दूरी बनाकर रखें। विशेष रूप से रेड मीट या डिब्बाबंद मीट आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से हानिकारक है। इसमें सेचुरेटेड फैट या संतृप्त वसा की उच्च मात्रा होती है, जो इंसुलिन के स्तर को बदलती है। इसके परिणामस्वरूप, न केवल व्यक्ति को उदासी आती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की संभावना भी बढ़ जाती है।

बचना है उदासी से तो इस तरह के खानपान से रहें दूर photo icon4/6

Depression-coffee

कॉफी - ऐसा देखा गया है कि कॉफी का उपयोग लोग तनाव को दूर करने या फिर थकान को दूर करने के लिए करते हैं। यह थकान को दूर करके ऊर्जा देने का काम करती है, लेकिन आपको बता दें कि इसका ज्यादा सेवन आपको अवसाद या डिप्रेशन में डाल सकता है। इसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद और खुशी को दूर कर सकती है, जिसके कारण अंत में आपको मानसिक थकान और उदासी का सामना करना पड़ सकता है। Also Read - बारिश में बाल गीले होने से स्कैल्प में होने लगी खुजली, इन 4 घरेलू उपायों से पाएं राहत

बचना है उदासी से तो इस तरह के खानपान से रहें दूर photo icon5/6

Depression-white-bread

सफेद ब्रेड - कई घरों में सुबह का नाश्ता ब्राउन ब्रेड की जगह सफेद ब्रेड से होता है, लेकिन क्या आपको पता है सफेद ब्रेड आपके लिए कितने हानिकरक है। यह कई रोगों का जन्मदाता है, इसके अलावा यह अवसाद को भी जन्म देता है। एक शोध में यह पाया गया है कि सफेद ब्रेड या व्हाइट ब्रेड में मौजूद कार्बोहाइड्रेट की अत्यधिक मात्रा महिलाओं के बीच अवसाद पैदा कर सकता है। यह थकान भी पैदा कर सकता है।