शरीर में छिपी 5 गंभीर बीमारियों की वजह से आ जाती है शरीर पर सूजन! जानें किस बीमारी में कौन सा अंग जाता है सूज

Swelling on body reason : ये सूजन आपके हाथ-पैर और तो और चेहरे के साथ-साथ आंखों पर भी दिखने लगती है, इसलिए जरूरी है ये पता लगाया जाए कि आखिर शरीर पर चढ़ने वाली सूजन किस बीमारी की वजह से होती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : July 5, 2022, 12:19 PM

शरीर में छिपी 5 गंभीर बीमारियों की वजह से आ जाती है शरीर पर सूजन! जानें किस बीमारी में कौन सा अंग जाता है सूज photo icon1/6

5 गंभीर बीमारियों से शरीर पर सूजन!

Swelling on body reason : आपने गौर किया होगा कि कभी-कभी हमारे शरीर के कुछ अंगों पर सूजन (Swelling on body) बढ़ने लगती है, भले ही आपको कारण न पता हो लेकिन ये सूजन शरीर में छिपी गंभीर बीमारियों का कारण होती है। शरीर के कुछ अंगों पर सूजन गंभीर बीमारियों का एक संकेत होती है, जिसे नजरअंदाज करना आपके लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है। ये सूजन आपके हाथ-पैर और तो और चेहरे के साथ-साथ आंखों पर भी दिखने लगती है, इसलिए जरूरी है ये पता लगाया जाए कि आखिर शरीर पर चढ़ने वाली सूजन किस बीमारी की वजह (Swelling on body reason in hindi) से होती है। आइए जानते हैं किन बीमारियों के होने पर बढ़ती है शरीर में सूजन।

शरीर में छिपी 5 गंभीर बीमारियों की वजह से आ जाती है शरीर पर सूजन! जानें किस बीमारी में कौन सा अंग जाता है सूज photo icon2/6

1-किडनी रोग (Kidney Disease In Hindi)

शरीर के किसी भी अंग पर सूजन आपके लिए परेशानी खड़ी करने वाली होती है लेकिन अगर आपके चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैर पर भी सूजन बढ़ी हुई है तो ये जरूर किडनी की समस्या का संकेत हो सकती है। दरअसल जब हमारी किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है तो हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिसकी वजह से शरीर के कुछ अंगों पर सूजन बढ़ने लगती है।  Also Read - लिवर का कितना हिस्सा Donate कर सकते हैं? कौन बन सकता है Donor? | Dr. Ankur Garg

शरीर में छिपी 5 गंभीर बीमारियों की वजह से आ जाती है शरीर पर सूजन! जानें किस बीमारी में कौन सा अंग जाता है सूज photo icon3/6

2-थायराइड (Thyroid In Hindi)

थायराइड एक ऐसा हार्मोन है, जिसका अंडरएक्टिव या फिर ओवरएक्टिव होना आपके लिए परेशानी बढ़ाने का काम करता है। अगर आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ रहा है वो भी बिना किसी वजह के या फिर गर्दन और पैरों पर सूजन बढ़ रही है तो ये हाइपोथायराइडिज्म का लक्षण हो सकता है। अक्सर शरीर पर बढ़ने वाली सूजन, थायरॉक्सिन हार्मोन की कमी के कारण भी हो सकती है।

शरीर में छिपी 5 गंभीर बीमारियों की वजह से आ जाती है शरीर पर सूजन! जानें किस बीमारी में कौन सा अंग जाता है सूज photo icon4/6

3-ह्रदय रोग (Heart Disease In Hindi)

जब आपका दिल कमजोर हो जाता है या फिर आपका दिल काम करना कम कर देता है तो भी आपके शरीर पर सूजन बढ़ने लगती है। दिल के कमजोर होने पर आपके शरीर के इन दो अंगों पर सूजन नजर आती है, जिसमें जांघ और हाथ शामिल है। इसलिए जब भी आपके हाथ और जांघ पर सूजन नजर आए तो उसे नजरअंदाज न करें।  Also Read - 4 साल व्हीलचेयर पर रही महिला, सेल बेस्ड थेरेपी के बाद फिर चलने लगी

शरीर में छिपी 5 गंभीर बीमारियों की वजह से आ जाती है शरीर पर सूजन! जानें किस बीमारी में कौन सा अंग जाता है सूज photo icon5/6

4-लिवर रोग (Liver Disease In Hindi)

लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में शामिल है और लिवर के काम में खराबी आपके शरीर को बीमार बनाने के लिए काफी है। जब भी कभी लिवर काम करना बंद कर देता है या फिर उसके काम में रुकावट आती है तो आपके पेट में सूजन और दर्द की शिकायत होने लगती है। इसलिए अगर बिना किसी वजह के पेट पर सूजन बढ़ने लगे तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।

शरीर में छिपी 5 गंभीर बीमारियों की वजह से आ जाती है शरीर पर सूजन! जानें किस बीमारी में कौन सा अंग जाता है सूज photo icon6/6

5-डीप वेन थ्रोम्बोसिस (Deep Vein Thrombosis In Hindi)

डीप वेन थ्रोम्बोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से पैरों में सूजन की शिकायत होने लगती है। इतना ही नहीं इस परेशानी में पैरों की नसों में खून के थक्के बनने लगते हैं और पैरों में तेज दर्द होता है। ये स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि जब रक्त के थक्के की वजह से खून की सप्लाई रूक जाती है तो आपके शरीर का वह हिस्सा सही तरीके से काम नहीं कर पाता है और सुन्नपन रहने लगता है।  Also Read - हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए रोज खाएं ये 5 नट्स और सीड्स, हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल को रख सकते हैं कंट्रोल