रात में अच्छी नींद कैसे सोएं अस्थमा के मरीज?
अस्थमा सांसों से जुड़ी एक बीमारी है जिसमें मरीज को सामान्य तरीके से सांस लेने में समस्या हो सकती है। दुनियाभर में अस्थमा या दमा के मरीजों की संख्या लाखों में है और भारत में भी अस्थमा के मरीजों की एक अच्छी-खासी तादाद है। अस्थमा की बीमारी के बारे मे जागरूकता बढ़ाने के लिहाज से हर साल 6 मई को विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day 2025) भी मनाया जाता है। बता दें कि, अस्थमा के मरीजों को सांस से जुड़ी परेशानियां तो होती ही हैं साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं। नींद से जुड़ी समस्याएं भी ऐसी ही हैं।
