इन 5 बीमारियों के कारण मुंह में बार-बार होने लगते हैं छाले, हर 10 में से 9 व्यक्ति करता है इग्नोर

Causes of Frequent Mouth Ulcer : मुंह में छाले होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसपर ध्यान देकर इलाज समय पर शुरू कराना बहुत ही जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं मुंह में छाले होने के पीछे की क्या वजह है?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated: February 3, 2025, 1:39 PM

इन 5 बीमारियों के कारण मुंह में बार-बार होने लगते हैं छाले, हर 10 में से 9 व्यक्ति करता है इग्नोर photo icon1/6

मुंह में बार-बार छाले होने के कारण - Frequent Mouth Ulcer Causes

मुंह के अंदर होने वाले छाले छोटे से घाव की तरह होते हैं, जो मसूड़ों, होठों, जीभ और गालों के अंदरूनी हिस्से या मुंह ऊपरी हिस्सा (छत) पर हो सकते हैं। मुंह में छाले होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें थोड़ी बहुत छोटी-मोटी चोटें होने के साथ-साथ हार्मोनल परिवर्तन और इमोशनल स्ट्रेस शामिल है। इसके अलावा मुंह में बार-बार छाले होने के पीछे कई वजह हो सकती है, जिसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। अगर आपके मुंह में बार-बार छाले हो रहे हैं, तो इस स्थिति में अपने एक्सपर्ट से सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर हो सके। आइए जानते हैं मुंह में बार-बार छाले होने के कारण क्या ( Why am I getting mouth ulcers frequently ) हैं?

इन 5 बीमारियों के कारण मुंह में बार-बार होने लगते हैं छाले, हर 10 में से 9 व्यक्ति करता है इग्नोर photo icon2/6

पेट में खराबी या कब्ज की परेशानी - Mouth Ulcer Because Of Constipation

पेट में खराबी या फिर कब्ज की वजह से मुंह में छाले की परेशानी हो सकती है। क्योंकि पेट साफ न होने की वजह से हमारे शरीर में विषाक्तता जमा होने लगती है, जिसकी वजह से अल्सर होने का खतरा रहता है।  Also Read - गर्मियों में भर गए हैं मुंह में छाले? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और कम करने के नुस्खे

इन 5 बीमारियों के कारण मुंह में बार-बार होने लगते हैं छाले, हर 10 में से 9 व्यक्ति करता है इग्नोर photo icon3/6

काफी अधिक तनाव - To Much Stress

मुंह में बार-बार छाले होने के पीछे न सिर्फ शारीरिक स्थितियां हो सकती हैं, बल्कि मानसिक परेशानी के चलते भी आपके मुंह में छाले हो सकते हैं। दरअसल, काफी तनाव में रहने के कारण शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से मुंह में छाले की परेशानी हो सकती है।

इन 5 बीमारियों के कारण मुंह में बार-बार होने लगते हैं छाले, हर 10 में से 9 व्यक्ति करता है इग्नोर photo icon4/6

दांतों या मसूड़ों से जुड़ी समस्या - Teeth And Gum Problems

दांतों और मसड़ों में होने वाली समस्याओं के चलते मुंह में छाले हो सकते हैं। दरअसल, दांतों या मसूड़ों में बैक्टीरिया या फंगस की वजह से घाव हो सकते हैं, जिसकी वजह से छाले होने की दिक्कत हो सकती है। इस स्थिति में आपको एक बार जांच की जरूरत होती है, ताकि आपका इलाज हो सके।  Also Read - लंबे समय से ठीक नहीं हो रहा मुंह का छाला कहीं Mouth Cancer का संकेत तो नहीं?

इन 5 बीमारियों के कारण मुंह में बार-बार होने लगते हैं छाले, हर 10 में से 9 व्यक्ति करता है इग्नोर photo icon5/6

काफी अधिक तनाव - To Much Stress

मुंह में बार-बार छाले होने के पीछे न सिर्फ शारीरिक स्थितियां हो सकती हैं, बल्कि मानसिक परेशानी के चलते भी आपके मुंह में छाले हो सकते हैं। दरअसल, काफी तनाव में रहने के कारण शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से मुंह में छाले की परेशानी हो सकती है।

इन 5 बीमारियों के कारण मुंह में बार-बार होने लगते हैं छाले, हर 10 में से 9 व्यक्ति करता है इग्नोर photo icon6/6

विटामिन बी12 की हो सकती है कमी - Vitamin B12 Deficiency Causes Mouth Ulcers

शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर कुछ लोगों को बार-बार मुंह में छाले की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में एक बार आपको डॉक्टर की सलाह की जरूरत होती है। विटामिन बी12 कम होने पर मुंह में छाले होने के साथ-साथ कुछ अन्य लक्षण जैसे- पैरों में झनझनाहट, हाथ-पैर सुन्न होना, एनीमिया इत्यादि नजर आते हैं।  Also Read - घर में रखी इन 5 चीजों से मुंह के छालों का करें इलाज, मिनटों में परेशानी होने लगेगी कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source