शरीर में झुनझुनी क्यों होती है?
Body Mai tingling Hone Ka Reason: शरीर में झनझनाहट, जिसे अक्सर सुई चुभने या कांटे चुभने जैसा एहसास कहा जाता है, किसी भी उम्र में हो सकती है। कभी-कभी यह हल्की और अस्थायी होती है, लेकिन यदि यह बार-बार हो या लगातार बनी रहे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह किसी आंतरिक स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सीनियर कंसल्टेंट एवं डायरेक्टर इन न्यूरो सर्जन डॉक्टर उत्कर्ष भगत ने बॉडी में होने वाली झनझनाहट के पांच सामान्य कारणों के बारे में बताया है, जिनकी सही पहचान और मूल्यांकन जरूरी है ताकि उचित इलाज किया जा सके।