कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद लोगों में नजर आने वाले लक्षण, सही समय पर लें डॉक्टर की सलाह

जो लोग कोरोनावायरस का इलाज कराने के बाद ठीक हो जा रहे हैं, उन्हें भी पोस्ट कोविड के लक्षण नजर आ रहे हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Written by Anshumala | Updated : April 26, 2021 4:05 PM IST

1/5

कोरोना से ठीक होने के बाद नजर आने वाले लक्षण

Post covid symptoms in Hindi: कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस खतरनाक वायरस से लोगों की ना सिर्फ मौत हो रही है, बल्कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों में कई शारीरिक समस्याएं नजर आ रही हैं। हर किसी में स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी लेवल बढ़ता जा रहा है। भारत में भी कोरोना से प्रतिदिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और कई लोग अपनी जिंदगी गंवा रहे हैं। कोरोना का असर ठीक होने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। लोगों में अजीब-अजीब से पोस्ट कोविड साइड एफेक्ट्स नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं, कोरोना से ठीक होने के बाद आपको क्या-क्या संभावित समस्याएं (Post covid symptoms in Hindi) हो सकती हैं.....

2/5

कोरोना से ठीक होने के बाद होती है थकान, शारीरिक दर्द

करोनावायरस से जिन लोगों ने जिंदगी की जंग जीत ली है, उनमें ठीक होने के बाद कई महीनों तक थकान, शारीरिक दर्द की शिकायत, कमजोरी होने की बात कही है। कुछ अध्ययन भी हुए हैं, जिसमें यह पता चला है कि थकान सबसे कॉमन साइड एफेक्टस है, जो लोगों में दिख रहा है। साथ ही लोग ध्यान लगाने और एकाग्रता में कमी की समस्या (what are post covid symptoms) से भी जूझ रहे हैं।  Also Read - बच्चों के लंच में गलती से भी पैक नहीं की जानी चाहिए ये 5 चीजें, ऐसा करके खुद कर रहे बीमार

3/5

कोरोना से ठीक होने के बाद जोड़ों, पीठ, नसों में दर्द की समस्या

कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ठीक होने के बाद जोड़ों, पीठ और नसों में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। यह वायरस इतना खतरनाक है कि ठीक होने के बाद भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ता और कुछ समस्या देकर जाता है। लोग हल्के-फुल्के काम करने के बाद मांसपेशियों में थकान, दर्द महसूस करते हैं। लगातार बैठे रहने से जोड़ों, हड्डियों, कमर, पीठ में दर्द महसूस कर रहे हैं। शरीर में कई बार सूजन हो सकता है।

4/5

कोरोना से ठीक होने के बाद शरीर में बन सकता है ब्लड क्लॉट

कुछ ऐसे भी केसेस सामने आ रहे हैं, जिनमें शरीर में खून का थक्का बन रहा है और ये स्थिति और भी अधिक खतरनाक हो सकती है। इसके लिए आपको कोविट टेस्ट निगेटिव जानने के लिए आरटी पीसीआर (RT-PCR) तो कराना ही है, साथ ही डी-डाइमर ब्लड टेस्ट (D-dimer blood test) भी जरूर करवाएं। यह टेस्ट शरीर के अंदर पोस्ट कोविड साइड एफेक्ट्स या फिर ब्लड क्लॉटिंग के बारे में भी बताता है। Also Read - Gas After Eating: खाना खाने के बाद तुरंत बाद गैस होने लगती है, तो पिएं ये 4 होममेड ड्रिंक्स

5/5

त्वचा हो जाती है ड्राई, बाल लगते हैं झड़ने

कई लोगों में कोरोना से ठीक होने के बाद स्किन से संबंधित समस्याएं नजर आती हैं। हाथ, पैरों, चेहरे की त्वचा रूखी लगने लगती है। ऐसा लगता है जैसे त्वचा से रूसी निकल रहा हो। कुछ लोगों में बाल झड़ने की समस्या भी नजर आई है।