Eating Banana Can Reduce Weight 1
कई ऐसे फल और सब्जियां हैं जो वजन बढ़ाने या घटाने का काम करते हैं। ऐसे फलों-सब्जियों को नियमित रूप से खाने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है और जो लोग बहुत दुबले-पतले हैं, वे अपना वजन बढ़ा सकते हैं। केला एक ऐसा फल है जिसे वजन बढ़ाने के लिए जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा होती है, जिस कारण हम इसका सेवन करना बंद कर देते हैं। ऐसे में बहुत सी युवतियां तो केले को अपनी डायट में शामिल ही नहीं करती हैं। जो लोग भी सोचते हैं कि केला सिर्फ वजन बढ़ाता है, तो वे गलत हैं। दरअसल, उन्हें केले के स्वास्थ्य लाभ के बारे में पूरी तरह से पता ही नहीं है। एक केले में करीब 105 कैलोरी, 3 ग्राम फाइबर, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 14 ग्राम शुगर होती है। केले में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो फ्लैट बेली पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। केले को अगर वजन कम करने के लिए खाया जाए तो यह काफी प्रभावी होते हैं।
