Advertisement

बच्चों को निमोनिया होने से बचाने के 5 आसान तरीके

निमोनिया एक जानलेवा बीमारी है, बच्चों को इसकी चपेट में आने से ऐसे बचाएं!

Written By Editorial Team
Published : May 12, 2017 10:01 AM IST

diseases-pneumonia-ways to prevent pneumonia

निमोनिया एक कॉमन एयर-बोर्न डिजीज है, जो वायरस और बैक्टीरिया के माध्यम से फैलता है। यह वयस्कों व बच्चों दोनों को समान रूप से प्रभावित करता है। मुंबई स्थित केईएम अस्पताल में पीडीऐट्रिक्स डिपार्टमेंट के हेड डॉक्टर मुकेश अग्रवाल बता रहे हैं कि आप किस तरह अपने बच्चे का निमोनिया से बचाव कर सकते हैं।

child-vaccine1 ways to prevent pneumonia

टीका लगवाएं- बच्चों और वयस्कों को निमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन (पीसीवी) टीका दिया जाता है। डॉक्टर निमोनिया से पीड़ित बच्चों को वार्षिक इन्फ्लूएंजा टीका देने की भी सलाह देते हैं। बच्चों को हामोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी टीका भी दिया जाता है।

zinc-pill1 ways to prevent pneumonia

जिंक सप्लीमेंट्स- अध्ययनों के अनुसार, हफ्ते में 70 मिलीग्राम जिंक खाने से लोअर रेस्परटरी ट्रैक इन्फेक्शन और डायरिया को रोका जा सकता है। इस तरह पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया के जोखिम को कम किया जा सकता है।

Advertisement

fruits1 ways to prevent pneumonia

पर्याप्त पोषण- प्रोटीन्स से भरपूर बैलेंस डायट से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। विटामिन ए और सी वाले खट्टे और पीले फल खाने से भी निमोनिया जैसे रोगों को रोकने में मदद मिलती है। छह महीने से कम उम्र के बच्चों के लिए ब्रेस्टफीडिंग बहुत जरूरी होती है।

handwashing1 ways to prevent pneumonia

साफ-सफाई भी है जरूरी- निमोनिया बैक्टीरिया और वायरस के माध्यम से फैलता है। इसलिए नियमित रूप से हाथों को साबुन से धोना चाहिए ताकि बैक्टीरिया को दूर रखा जा सके।

air- ways to prevent pneumonia

भीड़ से बचें- बच्चों को भीड़ और वायु प्रदूषण वाली जगहों पर ले जाने से बचें। इसके अलावा स्मोकिंग के धुएं से भी उन्हें बचाएं। अगर बच्चे का इम्युनिटी कमजोर है, तो उसका अधिक ध्यान रखें।