दिवाली के बाद प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल, इन टिप्स से करें फेफड़ों की सफाई

Fefdo ki safayi ke liye kya karein: प्रदूषण की वजह से लोगों का बीपी लेवल बढ़ सकता है और इससे सांस से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में लंग्स को क्लीन और हेल्दी रखने के लिए करें ये काम।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: November 2, 2024, 4:19 PM

दिवाली के बाद प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल, इन टिप्स से करें फेफड़ों की सफाई photo icon1/7

दिवाली के बाद फेफड़ों की सफाई के लिए टिप्स

Tips to clean luns after diwali: दिवाली के त्योहार के आसपास देश के कई राज्यों में प्रदूषण बढ़ने की खबरें आ रहीं हैं। पटाखों के अलावा मौसम बदलने और धुएं-स्मॉग का स्तर बढ़ने से भी हवा की क्वालिटी में गिरावट आयी है। हवा में पॉल्यूशन का सीधा असर लोगों के फेफड़ों पर होता है। खराब एयर क्वालिटी की वजह से फेफड़ों को नुकसान हो सकता है जिससे फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों जैसे अस्थमा, ब्रोकाइटिस और टीबी का भी रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में फेफड़ों को स्वस्थ रखने और प्रदूषण के नुकसान से उन्हें बचाने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए पढ़ें यहां।

दिवाली के बाद प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल, इन टिप्स से करें फेफड़ों की सफाई photo icon2/7

प्रदूषण से खुद को बचाएं

प्रदूषण वाली जगहों पर जानें बचने की कोशिश करें। जितना हो सके घर और ऑफिस के अंदर ही रहें। इससे आप जहरीली हवा में सांस लेने से बच सकेंगे और फेफड़ों को नुकसान भी कम होगा।  Also Read - Muscle Overuse: फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया मसल ओवरयूज क्या होता है? इसको कैसे ठीक करें?

दिवाली के बाद प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल, इन टिप्स से करें फेफड़ों की सफाई photo icon3/7

मास्क पहनें

जब तक आप स्वस्थ महसूस नहीं करते और आसपास का प्रदूषण कम नहीं होता तब तक मास्क जरूर पहनें।

दिवाली के बाद प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल, इन टिप्स से करें फेफड़ों की सफाई photo icon4/7

हेल्दी डाइट

एलर्जिक रिएक्शन्स बढ़ने के बाद फेफड़ों की सफाई के लिए अपनी डाइट पर ध्यान दें। पौष्टिक आहार खाएं, अधिक से अधिक पानी पीएं और अगर आप किसी दवा का सेवन कर रहे है तो वह समय.पर खाएं।  Also Read - इर्रेगुलर पीरियड्स का आयुर्वेदिक इलाज क्या है? एक्सपर्ट्स से जानें

दिवाली के बाद प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल, इन टिप्स से करें फेफड़ों की सफाई photo icon5/7

स्टीम लें

पटाखों के धुएं और प्रदूषण से कई बार छाती में कफ जमा हो जाती है। साथ ही सर्दी-खांसी और नाक बहने की समस्या भी बढ़ जाती है। इन सबसे राहत पाने के लिए भाप लें। गर्म पानी में लौंग या बाम मिलाएं और इस पानी में स्टीम लेँ। इससे श्वसन मार्ग साफ हो जाएगा और ये समस्याएं कम होगीं।

दिवाली के बाद प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल, इन टिप्स से करें फेफड़ों की सफाई photo icon6/7

गर्म चीजों का सेवन करें

सूप, दाल का पानी, अदरक वाली चाय और गुनगुने पानी का सेवन अधिक से अधिक करें।  Also Read - युगांडा से जयपुर आई 19 साल की युवती में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

दिवाली के बाद प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल, इन टिप्स से करें फेफड़ों की सफाई photo icon7/7

प्राणायाम करें

रोजाना डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। प्राणायाम और अनुलोम-विलोम करने से आपके फेफड़े साफ भी होंगे और मजबूत भी बनेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source