सिगरेट का धुआं कमजोर करता है नजर
Tobacco effects on eye health- तम्बाकू का सेवन, धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन करने जैसी आदतें अपने साथ कई तरह के हेल्थ रिस्क लेकर आती हैं। तम्बाकू का सेवन करने से जहां फेफड़ों को नुकसान होता है। वहीं, किडनी, लिवर और हार्ट जैसे महत्वपूर्ण अंगों को भी नुकसान (Smoking impact your eyes) पहुंचता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि स्मोकिंग की आदत से आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचता है। डॉ. अंकित देवकर (, Dr Ankit Deokar, Consultant, Cornea, Sankara Eye Centre.) बता रहे हैं कि किस तरह स्मोकिंग की आदत आपकी आंखों की हेल्थ से जुड़ी हुई है।
