hamburger icon
A
Read in English

विश्व एड्स दिवस 2017: HIV संक्रमण के इन शुरुआती संकेतों को ना करें नज़रअंदाज़!

कुछ लोगों को 2-4 सप्ताह में ही एचआईवी (HIV) के लक्षण दिख जाते हैं तो कुछ को 10 महीनों तक नहीं दिखायी पड़ते।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: December 4, 2017, 9:52 AM

विश्व एड्स दिवस 2017: HIV संक्रमण के इन शुरुआती संकेतों को ना करें नज़रअंदाज़! photo icon1/9

HIV-and-AIDS Hindi

ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि एचआईवी इंफेक्शन वाले 10-60 प्रतिशत लोगों में इंफेक्शन के शुरुआती लक्षण दिखायी नहीं पड़ते। लेकिन कुछ रोगियों को शुरुआत से ही इसके लक्षण दिखायी देने लगते हैं। कुछ लोंगों को 2-4 सप्ताह में ही दिखने लगते हैं तो कुछ को 10 महीनों बाद तक नहीं दिखायी पड़ते। डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. अंबाना गौड़ा ( कंसल्टेंट, इंटर्नल मेडिसिन, फोर्टिस हॉस्पिटल) एचआईवी संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में से कुछ के बारे में बता रहे हैं यहां।

विश्व एड्स दिवस 2017: HIV संक्रमण के इन शुरुआती संकेतों को ना करें नज़रअंदाज़! photo icon2/9

High-fever Hindi

बुखार: इंफेक्शन की शुरुआत में, एचआईवी के रोगियों को बार-बार बुखार का अनुभव हो सकता है। यह अवसरवादी संक्रमणों का संकेत हो सकता है। Also Read - अब ऑपरेशन के बाद लंबा बेड रेस्ट नहीं, Robotic Surgery से मरीज की रिकवरी हुई तेज

विश्व एड्स दिवस 2017: HIV संक्रमण के इन शुरुआती संकेतों को ना करें नज़रअंदाज़! photo icon3/9

Swelling Hindi

लिम्फैडेनोपैथी:एचआईवी संक्रमण की शुरुआत में, रोगियों को उनके लिम्फ नोड्स या गले में सूजन हो सकती है। इस स्थिति को लिम्फैडेनोपैथी(Lymphadenopathy) कहा जाता है और इंफेक्शन के कारण शरीर की प्रतिक्रिया के रुप में यह होता है।

विश्व एड्स दिवस 2017: HIV संक्रमण के इन शुरुआती संकेतों को ना करें नज़रअंदाज़! photo icon4/9

Sore-throat Hindi

गले में खराश: बहुत दिनों तक गले में ख़राबी एचआईवी संक्रमण के प्रमुख लक्षणों में से एक है। एचआईवी इंफेक्शन वाले व्यक्ति को मुंह में छाले हो सकते हैं जो गले तक फैल सकता है। Also Read - बार-बार मिसकैरेज होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? कौन सी जांच करानी चाहिए?

विश्व एड्स दिवस 2017: HIV संक्रमण के इन शुरुआती संकेतों को ना करें नज़रअंदाज़! photo icon5/9

Itching-2 Hindi

रैश: एचआईवी संक्रमण का एक और शुरुआती संकेत है शरीर के धड़वाले हिस्सों में दाने या रैशेज़। अगर ऐसा हो तो एचआईवी टेस्ट कराएं और उसका इलाज कराएं।

विश्व एड्स दिवस 2017: HIV संक्रमण के इन शुरुआती संकेतों को ना करें नज़रअंदाज़! photo icon6/9

You-do-not-have-any-weight-related-problems Hindi

जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द: मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और परेशानी एचआईवी संक्रमण का संकेत भी हो सकता है। यह अक्सर शरीर में चल रही सूजन का परिणाम होता है। Also Read - मेनोपॉज में मानसून में वजन क्यों बढ़ता है? डॉक्टर बता रहे हैं इसके कारण

विश्व एड्स दिवस 2017: HIV संक्रमण के इन शुरुआती संकेतों को ना करें नज़रअंदाज़! photo icon7/9

Anorexia Hindi

वजन घटना: शरीर में होने वाले इंफेक्शन्स और गैस्ट्रोइंस्टेटाइनल या जठरांत्र संबंधी समस्याओं की वजह से एचआईवी संक्रमित लोगों का वजन बहुत घट जाता है।

विश्व एड्स दिवस 2017: HIV संक्रमण के इन शुरुआती संकेतों को ना करें नज़रअंदाज़! photo icon8/9

Diarrhoea 2 Hindi

डायरिया: एचआईवी रोगियों का इम्यून सिस्टम कमज़ोर होने के कारण उनकी आंत में अलग-अलग तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं। उनमें मतली और डायरिया जैसी समस्याएं भी आमतौर पर देखी जाती हैंI Also Read - क्या Soy Protein से पुरुषों में एस्ट्रोजन बढ़ जाता है? क्या जिम जाने वाले पुरुषों का डरना सही है?

विश्व एड्स दिवस 2017: HIV संक्रमण के इन शुरुआती संकेतों को ना करें नज़रअंदाज़! photo icon9/9

Shooting-pain-in-both-sides-of-the-head Hindi

सिरदर्द: एचआईवी रोगियों में इम्युनोसप्रेशन (Immunosuppression) की वजह से सिरदर्द, क्लस्टर सिरदर्द, माइग्रेन, तनाव की वजह से होनेवाले सिरदर्द जैसे थ्रोबिंग के साथ सिरदर्द हो सकता है।