hamburger icon
A
Read in English

चाहिए हेल्दी लाइफ, तो सोते समय रखें इन चार बातों का ध्यान

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : December 5, 2018, 7:35 PM

चाहिए हेल्दी लाइफ, तो सोते समय रखें इन चार बातों का ध्यान photo icon1/5

Sleeping-better

सोना हमारे स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है मगर कई बार गलत तरीके से सोने के कारण भी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ जाती हैं। एक शोध के मुताबिक ज्यादातर लोग अपनी पूरी जिंदगी गलत तरीके से सोते हैं, जिसका परिणाम शरीर में दर्द, हड्डियों के रोग और तंत्रिका तंत्र के रोगों के रूप में सामने आता है। अगर आप ठीक तरह से सोते हैं, तो 6-7 घंटे की नींद आपके लिए पर्याप्त है और इससे पूरे शरीर को फिर से काम करने की एनर्जी मिल जाती है। जानिए क्याह हैं वे चार जरूरी बातें, जो सोते समय रखनी चाहिए ध्यान।

चाहिए हेल्दी लाइफ, तो सोते समय रखें इन चार बातों का ध्यान photo icon2/5

Sleeping-straight

पीठ के बल सोएं - पीठ के बल सोना, सोने की सबसे आदर्श स्थिति है। इसे सोल्जर स्लीपिंग पोजीशन भी कहते हैं। डॉक्टर्स अक्सर इस पोजीशन में सोने की सलाह देते हैं। इससे आपके रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और पेट में अनावश्यक एसिड नहीं बनता है। Also Read - ज्यादा स्ट्रेस लेने से पेट की चर्बी क्यों बढ़ने लगती है? जानें क्या कहती हैं रिसर्च

चाहिए हेल्दी लाइफ, तो सोते समय रखें इन चार बातों का ध्यान photo icon3/5

Sleeping-pillow-under-legs

कमर के बल सोएं - कमर के बल सोते समय कमर के कर्व को ठीक बनाये रखने के लिए घुटनों के नीचे तकिया लगाएं। इससे आपकी लोअर बैक का कुदरती कर्व बना रहेगा और उस पर दबाव भी कम पड़ेगा। कमर को अतिरिक्ती सपोर्ट देने के लिए आप तकिये की जगह तौलिया रोल करके भी लगा सकते हैं। अगर आप कमर के बल सोते हैं, तो कोशिश करें कि आप सिर के नीचे तकिये का इस्तेोमाल न करें क्योंपकि इससे आपका सिर एक अप्राकृतिक कोण पर मुड़ जाता है। आपकी दोनों टांगें सीधी होनी चाहिए।

चाहिए हेल्दी लाइफ, तो सोते समय रखें इन चार बातों का ध्यान photo icon4/5

Sleeping-pillow

करवट लेकर सोना भी है अच्छा - सोने के लिए करवट लेकर सोना भी अच्छी पॉजीशन है। आपको ऐसे लेटना चाहिए कि आपकी दोनों टांगें साथ हों। इस पोजीशन में सोने से आपके शरीर पर बहुत अधिक दबाव नहीं पड़ता। आपका श्रोणिक क्षेत्र भी सही रहता है और साथ ही इससे आपके नर्वस सिस्टाम भी सही काम करता रहता है। अगर आप दोनों टांगों के बीच तकिया रख सकें, तो यह सोने की सबसे बेहतर पोजीशन हो सकती है। Also Read - स्कूल जाने वाले बच्चों को मानसून में कैसे सुरक्षित रखें? ये 4 टिप्स बच्चों को रखेंगे स्वस्थ

चाहिए हेल्दी लाइफ, तो सोते समय रखें इन चार बातों का ध्यान photo icon5/5

Sleeping-left

तकिया लगाकर सोएं - सिर के नीचे लगाया जाने वाला तकिया भी महत्वपपूर्ण होता है। अगर आप करवट लेकर सोते हैं, तो तकिया सिर और गर्दन को सही सपोर्ट देने वाला होना चाहिये। इससे रीढ़ की हड्डी को भी सपोर्ट मिलता रहता है। यह तकिया कमर के बल सोने वालों के सिर के नीचे लगने वाले तकिये से थोड़ा मोटा होना चाहिये। कमर के बल सोने वालों का तकिया आपकी गर्दन और पलंग के बीच लगना चाहिये और सिर आगे की ओर नहीं झुका होना चाहिये।