• हिंदी

बीमार नहीं होने देते ये 4 फल, जरूर खाएं हर दिन

Written by Anshumala | Published : December 5, 2018 9:47 AM IST

1/5

Fruits That Can Solve Many Health Problems 1

फल चाहे जो भी हो सभी सेहत के लिए फायदेमंद ही होते हैं। फलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास फल किन स्वास्थ्य समस्याओं के लिए बेहतर विकल्प होते हैं? फलों में पाएं जाने वाले पोषक तत्व एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, आयरन और पोटैशियम शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं। साथ ही शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये सारे पोषक तत्व पेट से जुड़ी समस्याओं से लेकर ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करने में भी सहायता करते हैं। जानें, कौन से फल किन स्वास्थ्य समस्याओं के दूर करने में मदद करते हैं।

2/5

Fruits That Can Solve Many Health Problems 2

अंगूर- अंगूर में क्वरसिटिन और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कोलेस्टॉल को नियंत्रित करता है। हृदय रोग के खतरे को कम करता। इसमें पोटैशियम और आयरन होता है जो एनीमिया के खतरे को कम करता है। शरीर में होने वाले दर्द और ऐंठन से भी राहत दिलाता है। Also Read - हाथों की लटकती चर्बी को कम करने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

3/5

Fruits That Can Solve Many Health Problems 3

स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी में फोलेट, पोटैशियम, विटामिन-सी और मैग्नीज होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो दांतों के सड़न और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

4/5

Fruits That Can Solve Many Health Problems 4

केला- केले में विटामिन-सी, कॉपर, बायोटिन और फाइबर होता है जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- कब्ज, दस्त या एसिडिटी से राहत दिलाता है। इसमें पेक्टिन भी होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। केले में पोटैशियम सबसे अधिक होता है जो शरीर में केमिकल को बैलेंस करने में सहायता करता है। Also Read - इन 5 चीजों से जोड़ों में बढ़ सकती है सूजन की परेशानी, पैरों से लेकर हाथों का कामकाज हो सकता है ठप

5/5

Fruits That Can Solve Many Health Problems 5

तरबूज- तरबूज में विटामिन-सी, ए और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है जो वजन को नियंत्रित रखता है। इतना ही नहीं, इसमें पानी की मात्रा सबसे अधिक होती है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।