सुबह उठते ही सिर में दर्द क्यों होता है?
Morning Headache Causes: कुछ लोगों को सुबह उठते ही सिर में दर्द और भारीपन महसूस होने लगता है। कई बार रात में नींद न पूरी होने या तनाव की वजह से सुबह सिरदर्द होने लगता है। ऐसे में अक्सर लोग इसे साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन अगर आपको रोजाना सुबह उठते ही सिरदर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं सुबह उठते ही सिर दर्द होने के कारणों के बारे में -
