Advertisement

इस विटामिन की कमी से नसें भी हो जाती हैं बेजान, ये 5 लक्षण दिखते ही कराएं टेस्ट

Vitamin B12 kam hone ke lakshan: शरीर में विटामिन बी12 का लेवल कम हो जाने के गम्भीर परिणाण दिखायी दे सकते हैं।

Written By Sadhna Tiwari
Updated : October 5, 2024 1:56 PM IST

ओवरऑल हेल्थ को डैमेज कर देती है विटामिनB12 की कमी

शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाने से पूरी हेल्थ प्रभावित हो सकती है। विटामिंस, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण जहां शरीर की कार्यप्रणालियां ठीक तरीके से काम नहीं कर पातीं। वहीं, न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी के कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसा ही एक न्यूट्रिशन है विटामिन बी12 जिसकी कमी आपके शरीर को पूरी तरह से तोड़ने का काम करती है।

विटामिनB12 की कमी के लक्षण

बता दें कि, विटामिन बी12 की कमी एक कॉमन डेफिशिएंसी है जो महिलाओं और बच्चों में भी काफी देखी जाती है। विटामिन बी12 कम होने से नसों में दर्द, हड्डियां-मसल्स और ब्रेन से जुड़ी तकलीफें और दर्द बढ़ सकता है। वहीं, विटामिन बी12 का स्तर कम हो जाने से आपके नर्वस सिस्टम को भी बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। यहां पढ़िए विट तरह पर्रभावित होता है।

थकान

अगर आपको शरीर में बिल्कुल भी ताकत ना होने जैसा महसूस हो और आप हमेशा थके-थके से रहते हैं तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में विटामिन बी12 कम हो।

Advertisement

सांस लेने में परेशानी

सांस लेने से जुड़ीं दिक्कतें भी विटामिन बी12 की कमी का एक बड़ा संकेत हो सकती हैंं।

झुनझुनी

विटामिन बी12 का स्तर कम हो जाने से हाथों और पैरों में झनझनाहट महसूस हो सकती है। यह एक गम्भीर लक्षण है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

माउथ अल्सर

मुंह में बार-बार छाले बनना और जीभ लाल हो जाना विटामिन बी12 डेफिशिएंसी के लक्षण हो सकते हैं।

भूलने की आदत

जैसा कि ब्रेन की फंक्शनिंग भी विटामिन बी12 से जुड़ी हुई है। ऐसे में अगर शरीर में विटामिन बी12 कम हो जाता है, तो इससे आपको फोकस में कमी और याद्दाश्त कमजोर होने जैसे लक्षण दिखायी दे सकते हैं।