hamburger icon
A
Read in English

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस

क्या आपको पता है कि टैटू और बॉडी पिअर्सिंग से फैल सकता है हेपटाइटस ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 8:56 AM

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon1/14

Hepatitis Day Hindi

हेपटाइटस लीवर में होनेवाली सूजन का प्रकार है, जो साधारणत: 5 ज्ञात अपभेदों (ए, बी, सी, डी और ई) से हुए वायरल इन्फेक्शन की वजह से होती है। यहां हम बता रहे हैं हेपटाइटस के कुछ कारणों के बारे में।

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon2/14

Sharing Household Items Hindi

एक-दूसरे का सामान इस्तेमाल करना- लोग जब एक-दूसरे के रेज़र, नेल कटर, टूथब्रश और कान में पहने जानेवाली चीजों जैसे सामान को इस्तेमाल करते हैं तो इंफेक्शन वाले व्यक्ति से यह दूसरों को फैल सकता है।  Also Read - बारिश के मौसम में क्या आपको भी पेट में दर्द, गैस और अपच हो रही है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon3/14

Hepatitis Tattoos And Body Piercing Hindi

टैटू और बॉडी पिअर्सिंग- टैटू या बॉडी पिअर्सिंग (नाक, कान आदि छेदना) हमेशा साफ सुथरी जगह और स्टर्लाइज की हुई सुइयों से कराना चाहिए। अगर हर ग्राहक के लिए नयी सुइयों का इस्तेमाल नहीं किया जाता तो हेपटाइटस फैल सकता है।

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon4/14

Hepatitis Acupuncture Hindi

एक्यूपंक्चर- चीन की यह चिकित्सा पद्धति आपको दर्द से राहत ज़रूर दिलाती है लेकिन इस पद्धति में इस्तेमाल होनेवाली सुइयों से हेपटाइटस का खतरा बनता है।  Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon5/14

Hepatitis Prenatal Transmission Hindi

प्रसवकालीन संचरण- हेपटाइटस वायरस से संक्रमित महिला से यह उसके होनेवाले बच्चे को भी पास हो सकता है।

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon6/14

Hepatitis Organ Donation Hindi

अंगदान- हेपटाइटस फैलने का एक खतरा ऑर्गन डोनेशन या अंगदान से भी है। खासकर अगर प्रत्यर्पण से पहले उन अंगों की जांच नहीं की गई हो तो।  Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon7/14

Hepatitis Unsterilized Needles Hindi

अनिष्कीटित सुइयां- किसी हेपटाइटस से पीड़ित व्यक्ति के लिए इस्तेमाल की गयी सीरिंज जैसी सुइयां अथवा नसों में इस्तेमाल किया जानेवाला कोई भी उपकरण जिन्हें स्टर्लाइज या निष्कीटित न किया गया हो उनका किसी दूसरे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल करना हेपटाइटस फैलाने का एक आम कारण है।

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon8/14

Hepatitis Sex Hindi

सेक्स- किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ सेक्स करना हेपटाइटस बी वायरस फैलने का एक आम कारण है। अनल या ओरल टू अनल सेक्स के कारण भी हेपटाइटस बी का खतरा उत्पन्न होता है। होमोसेक्सुअल (समलैंगिक) पुरुषों को हेपटाइटस होने की संभावना बहुत अधिक होती है।  Also Read - मानसून में फास्ट फूड्स खाना कितना खतरनाक हो सकता है? जानें कौन सी बीमारियों का बन सकता है कारण

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon9/14

Hepatitis Contact With Infected Blood Hindi

संक्रमित रक्त या शरीर के तरल पदार्थ के साथ संपर्क- स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग जो किसी संक्रमित व्यक्ति के शरीर से रक्त और अन्य तरल पदार्थों के सैम्पल (नमूने) इकट्ठा करते हैं उन्हें भी हेपटाइटस का काफी खतरा होता है।

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon10/14

Hepatitis Alcohol Hindi

शराब- लम्बे समय तक शराब का सेवन करते रहने से लीवर में सूजन और हेपेटाइटिस हो जाता है।  Also Read - प्रेग्नेंट महिलाओं को बरसात में इंफेक्शन होने का रहता है ज्यादा खतरा, इस तरह रहें सुरक्षित

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon11/14

Hepatitis Medication Hindi

दवाइयां- ऐसी दवाइयां जिनसे लीवर को नुकसान पहुंच सकता है, उनके बार-बार सेवन या हाइ डोज़ से लीवर में सूजन हो सकती है। इन दवाओं को शराब के साथ लेने से स्थिति और खराब हो सकती है।

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon12/14

Hepatitis Unclean Hands Hindi

गंदे हाथ- बाथरूम से आने के बाद हाथ न साफ करनेवाले व्यक्ति से हेपेटाइटिस ए फैलता है। हेपटाइटिस से बचने के लिए बच्चों के डायपर बदलने और बाथरूम से आने के बाद हाथ जरूर धोएं और ऐसा न करनेवालों को भी सलाह दें।  Also Read - बाहर से फिट दिख रहे लेकिन अंदर बढ़ रहा फैट, विसरल फैट के बारे में जानना हर किसी के लिए जरूरी

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon13/14

Hepatitis Contaminated Food And Water Hindi

दूषित भोजन और पानी- दूषित या संक्रमित पानी पीने या इस तरह के पानी में पका हुआ भोजन खाने से हेपटाइटस ए का प्रसार होता है।

इन 13 कारणों से होता है हेपटाइटस photo icon14/14

Hepatitis Blood Transfusion Hindi

रक्त आधान- हेपटाइटस से बचने के लिए यह बात सुनिश्चित करें कि जो खून आपको चढ़ाया जा रहा है उसकी जांच की गई है। Also Read - अब ऑपरेशन के बाद लंबा बेड रेस्ट नहीं, Robotic Surgery से मरीज की रिकवरी हुई तेज