महिलाएं, वेजाइना में होने वाली इन समस्याओं को जान लें

योनि में खुजली, रूखापन और रेसैज जैसे लक्षण नजर आएं, तो ये संकेत किसी वेजाइनल कंडीशन के हो सकते हैं। इनके बारे में महिलाओं को जरूर जान लेना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 18, 2018, 8:10 PM

महिलाएं, वेजाइना में होने वाली इन समस्याओं को जान लें photo icon1/5

Vaginal-conditions-every-women-should-know 3

महिलाएं अपनी सेहत से जुड़ी जानकारियों को लेकर अधिक जागरू नहीं होती हैं। खासतौर पर जब बात सेक्सुअल हेल्थ की आती है। अक्सर महिलाएं कई तरह की वेजाइनल कंडीशन्स का सामना कर रही होती हैं लेकिन लापरवाही के कारण वो इन्हें अनदेखा कर देती हैं जिसके परिणाम अच्छे नहीं होते हैं। वैक्सिंग, शेविंग, क्लीनिंग और सेन्टेड शॉप व पाउडर का इस्तेमाल करने से आपको योनि में उत्तेजना, खुजली, रूखापन और रेसैज हो सकते हैं। अगर आप इनमें से किसी लक्षण का अनुभव कर रही हैं तो परेशान न हों। हो सकता है आप कुछ वेजाइनल कंडीशन से ग्रस्त हों। क्या हैं ये वेजाइनल कंडीशन जिनके बारे में महिलाओं को होनी चाहिए जानकारी, पढ़ें...

महिलाएं, वेजाइना में होने वाली इन समस्याओं को जान लें photo icon2/5

Vaginal-conditions-every-women-should-know 1

बर्थोलिन सिस्ट: वेजाइना के दोनों तरफ मौजूद होने वाले ग्लैंड्स के ब्लोक हो जाने की अवस्था में यह वेजाइनल कंडीशन होती है जिसे बर्थोलिन सिस्ट या बर्थोलिनिटिस कहते हैं। इके कारण ग्लैंड्स से रिलीज होने वाले द्रव्य वापस ग्लैंड्स में चले जाते हैं। इस अवस्था मे वेजाइना की ओपनिंग पर छोटा बंप को सकता है। हालांकि, इसका उपचार आसानी से किया जा सकता है और यह किसी गंभीर समस्या को बुलावा नहीं देता है। Also Read - हौज खास में गंदे पानी से लोग बीमार, क्या दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों का मौसम शुरू हो गया है?

महिलाएं, वेजाइना में होने वाली इन समस्याओं को जान लें photo icon3/5

Vaginal-conditions-every-women-should-know 2

सिरिनगोमा: जब वेजाइना के हिस्से में आपके स्वेट डक्ट्स या पसीना निकालने वाली नलिकाएं बंद हो जाती हैं तो वेजाइना के आसपास छोटे-छोटे बंप हो जाते हैं। ये बंप्स बर्थोलिन से छोटे होते हैं। सिरिनगोमा अवस्था के दौरान महिलाओं को वेजाइना छोटे, मुलायम, फ्लैश कलर्ड पिंपल होते हैं। इन्हें भूलकर भी दबाएं या फोड़े नहीं। इसके कारण आपकी आसपास की त्वचा को नुकसान हो सकता है।

महिलाएं, वेजाइना में होने वाली इन समस्याओं को जान लें photo icon4/5

Vaginal-conditions-every-women-should-know 4

इनग्रोन हेयर: अगर आप अपने प्राइवेट पार्ट्स में शेव, वैक्स करती हैं तो उस हिस्से में इनग्रोन हेयर जैसे बंप्स हो सकते हैं। इसके कारण आपको वेजाइन में जलन, सूजन या पस हो सकती है। इसके पीछे का कारण सेन्टेड शॉप, बाथ सॉल्ट, सेनेटरी वाइप्स, पैड्स, डायाफ्राम या कंडोम भी हो सकते हैं। Also Read - क्या आपका बढ़ता पेट अंदर ही अंदर पहुंचा रहा है नुकसान?

महिलाएं, वेजाइना में होने वाली इन समस्याओं को जान लें photo icon5/5

Vaginal-conditions-every-women-should-know 5

वेजाइनल बोइल्स (योनि में फोड़े होना): बोइल्स पढ़कर आपको घबराहट हो सकती है लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। आपके प्राइवेट पार्ट्स में बोइल्स या फोड़े आपके ग्रूमिंग के लिए अपनाएं जा रहे गलत तरीकों के कारण हो सकते हैं। आप शेविंग के लिए किस तरह का रेजर इस्तेमाल कर रही है उससे भी बोइल्स हो सकते हैं। अगर आप किसी तरह की गंभीर स्थिति का अनुभव कर रही हैं तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source