पेशाब का रंग बताएगा कोरोना कितना गंभीर
Urine and covid-19-severity: हाल ही में हुए एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि जिन लोगों को कोरोनावायरस (Coronavirus) हुआ है, उनका यूरिन यानी पेशाब बता सकता है कि क्या उन्हें कोई गंभीर बीमारी विकसित होने की संभावना है या नहीं? अमेरिका के डेट्रॉयट में वेन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में एक शोध दल ने कोविड-19 रोगियों के मूत्र के नमूनों (Unrine sample) की जांच की। उन लोगों की तुलना में प्रतिरक्षा प्रणाली के विशिष्ट बायोमार्कर के ऊंचे स्तर पाए गए, जो कोरोनोवायरस से संक्रमित नहीं थे। इन इन्फ्लेमेटरी मार्कर्स का स्तर उच्च रक्तचाप और डायबिटीज जैसे कोमोर्बिडिटी वाले रोगियों में अधिक था। यदि अध्ययन का परिणाम आगे साबित हो जाता है, तो एक नियमित जांच प्रक्रिया यह अनुमान लगाने में मदद कर सकती है कि कोविड-19 रोगियों को कौन सी गंभीर बीमारियां होने की संभावना है और तब उन्हें बेहतरीन इलाज की जरूरत पड़ सकती है। इसके साथ ही आपका पेशाब आपकी सेहत (Urine and covid-19-severity in Hindi) के बारे में कई अन्य बातें भी बता सकता है।