सुबह यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण
Morning symptoms of high uric acid level- हाई यूरिक एसिड एक तकलीफभरी स्थिति है। क्योंकि जब शरीर में यूरिक एसिड का लेवल नॉर्मल से अधिक हो जाता है तो इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यूरिक एसिड लेवल की समस्या इन दिनों कम उम्र के लोगों में भी अधिक देखी जा रही है। दअरसल, अनहेल्दी डाइट, प्रोसेस्ड फूड खाने के अलावा अल्कोहल का सेवन और लगातार एक ही जगह बैठे रहने जैसी आदतों के कारण शरीर में यूरिक एसिड्स जैसे वेस्ट प्रॉडक्ट्स का लेवल बढ़ने लगता है। यूरिक एसिड लेवल बढ़ने के बाद शरीर में दिन के अलग-अलग समय कुछ विशेष लक्षण दिखायी देने लगता हैं। वहीं, कुछ लक्षण केवल सुबह के समय दिखायी देते हैं। अगर आपको भी सुबह उठने के बाद यह लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें और यूरिक एसिड कम करने के उपाय अपनाएं।