फेफड़ों के अलावा किन अंगों में होता है टीबी
World Tuberculosis Day 2025: ट्यूबरक्लोसिस यानी टीबी की बीमारी हर साल लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। टीबी अभी भी दुनियाभर में सबसे गम्भीर बीमारियों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में केवल टीबी के कारण 13 लाक से अधिक लोगों की जान समय से पहले चली गयी थी। टीबी की बीमारी का इलाज तो है लेकिन, अगर इसका इलाज सही समय पर शुरू किया जाए तो मरीज के जल्द स्वस्थ होने और बच पाने की संभावना अधिक होती है। लेकिन, टीबी की बीमारी के बारे में अधिक जानकारी ना होने के कारण अक्सर लोग लापरवाही कर जाते हैं और उनकी बीमारी भी गम्र्भीर हो जाती है।
