Kapha Dosha
Foods with pungent, bitter, and astringent tastes can help balance Kapha dosha and support digestion.
Foods with pungent, bitter, and astringent tastes can help balance Kapha dosha and support digestion.
परिवृत उत्कटासन- यह एक डीटॉक्सीफाइंग आसन है जिससे बॉडी से टोक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है। जाहिर है बॉडी में टोक्सिन की संख्या बढ़ने से कफ और कई अन्य रोग हो सकते हैं।
त्रिकोणासन- यह शरीर से कफ खत्म करने और एसिडिटी से राहत पाने के लिए बेहतर आसन है। इससे चिंता और तनाव भी कम होता है।
सर्वांगासन- ये आसन थायरॉयड ग्रंथि की कार्यप्रणाली को नियंत्रित करता है और श्वसन प्रणाली के कामकाज को बढ़ावा देता है। यह पाचन में सुधार करता है और मेटाबोलिज्म बढ़ाता है।
धनुरासन- सेक्स लाइफ को बढ़ाने, लोअर बॉडी को टोन करने और पेट की चर्बी कम करने के लिए यह बेहतर आसन है। यह एक चेस्ट ओपनिंग पोज़ है और छाती और नाक को साफ करता है जिस वजह से आप बेहतर तरीके से सांस ले पाते हैं।
अर्धचन्द्रासन- इस आसन से ना केवल आपकी स्पाइन को स्ट्रेच मिलता है बल्कि जमे हुए कफ से राहत पाने और उसे रोकने के लिए तरल पदार्थ तत्वों में संतुलन बनाने में भी मदद मिलती है।
उज्जयी प्राणायाम- इस मुद्रा से शरीर से कफ निकालने में मदद मिलती है और यह कफ दोष का संतुलन बनाए रखता है। इसके अलावा इससे शरीर में गर्मी पैदा होती है और टोक्सिन बाहर निकलते हैं।