hamburger icon
A
Read in English

बार बार उबासी आने से हैं परेशान? इन तरीकों से उबासी आना हो सकता है कम!

क्या आप जानते हैं कि ज्यादा उबासी आने पर अगर आप आइस्ड कॉफ़ी पी लें तो उबासी आना बंद हो जाता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 21, 2017, 9:49 AM

बार बार उबासी आने से हैं परेशान? इन तरीकों से उबासी आना हो सकता है कम! photo icon1/6

Yawning I Hindi

उबासी लेना आलस का प्रतीक माना जाता है और इस पर आपका जोर नहीं चलता है। कभी किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में सबके सामने उबासी आ सकती है जिससे आप शर्मिंदा हो जाते हैं। कई बार ऐसे में लोगों की उबासी रूकती ही नहीं है और वे परेशान हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ज्यादा उबासी आने की समस्या को रोकने के लिए कुछ ख़ास टिप्स बता रहे हैं।

बार बार उबासी आने से हैं परेशान? इन तरीकों से उबासी आना हो सकता है कम! photo icon2/6

Take-deep-breaths In Hindi

गहरी सांसे ले: कई बार शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण भी उबासी आने लगती है। इसलिए बेहतर होगा कि जब आपको उबासी आये तो उस समय गहरी गहरी सांसे लें। नाक से सांस अंदर लें और उसे मुंह से बाहर निकालें, इस तरह सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है और उबासी बंद हो जाती है।  Also Read - मानसून में मच्छरों से बचाव के 8 तरीके जानें

बार बार उबासी आने से हैं परेशान? इन तरीकों से उबासी आना हो सकता है कम! photo icon3/6

Sip-some-iced-tea

Tea is undoubtedly one of the most popular beverages on the planet. In India, people consume hot tea at least three times a day, most likely more. Tea has always been a predominant choice of Indians due to its nature. It is low in calories, hydrating, fat and preservative-free, and is high in antioxidants and deliciousness. Everybody enjoys tea here in a specific way; some prefer it with milk, some like it black, and others prefer green tea, among other variations. Even though masala chai, a strong black tea with spices, milk, and sugar, is a popular homemade beverage accessible from chaiwallahs on every street corner, summer is a great time to stay cool with some delicious and refreshing iced tea. It is a no-brainer when considering the never-ending range of intriguing flavours and varieties of tea you can brew and serve cold. Nutritionist Amrita Pandey at Organic India shares a selection of several flavoursome iced teas that are genuinely refreshing and the ideal summertime beverage.

बार बार उबासी आने से हैं परेशान? इन तरीकों से उबासी आना हो सकता है कम! photo icon4/6

Watch-a-funny-video In Hindi

कोई मजेदार विडियो देखें: इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ एप्लाइड एंड बेसिक मेडिकल रिसर्च के अनुसार हंसने से भी उबासी खत्म हो जाती है। इसलिए जब आपको लगातार उबासी आने लगे तो कोई फनी वीडियो या लाफ्टर शो देखें।  Also Read - डेंगू में प्लेटलेट्स गिर रहे हैं? जानिए Platelets गिरना किस स्तर के बाद खतरनाक हो सकता है?

बार बार उबासी आने से हैं परेशान? इन तरीकों से उबासी आना हो सकता है कम! photo icon5/6

Turn-on-the-AC In Hindi

एसी चालू कर दे : अपने आस पास का वातावरण भी ठंडा रखें क्योंकि जर्नल फ्रंटियर इन इवोल्यूशनरी न्यूरोसाइंस में प्रकाशित शोध के अनुसार गर्म माहौल में लोगों को ज्यादा उबासी आती है। इसलिए अगली बार मीटिंग रूम में हों तो वहां का एसी चालू रखें।

बार बार उबासी आने से हैं परेशान? इन तरीकों से उबासी आना हो सकता है कम! photo icon6/6

Press-a-cold-compress In Hindi

कोल्ड कॉम्प्रेस का इस्तेमाल : आप चाहे तो उबासी को बंद करने के लिए कोल्ड कॉम्प्रेस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कुछ देर सिर पर ठंडी सिकाई करने से उबासी अपने आप बंद हो जाती है।  Also Read - क्या डायबिटीज का मरीज भी QDENGA की वैक्सीन लगवा सकता है? एक्सपर्ट ने दिया जवाब