गर्मियों में धूप में निकलते ही होने लगता है सिरदर्द ? ये 5 उपाय दिलाएंगे आराम

चिलचिलाती गर्मियों में सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों से आपको आराम मिल सकता है।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : June 11, 2025 8:33 PM IST

1/6

क्या आपको भी होता है धूप में जाते ही सिरदर्द?

गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है। देशभर में गर्मी और उमस बढ़ रही है और इस वजह से लोगों की हेल्थ पर भी असर पड़ रहा (Heat health hazards) है। गर्मियों में जहां लू लगने (Heat stroke) के कारण लोगों की तबियत बिगड़ सकती है वहीं कुछ छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स रोजाना या जल्दी-जल्दी महसूस हो सकती हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन (Dehydration) और कमजोरी जैसी समस्याएं ऐसी ही हैं। साथ ही कुछ लोगों को रोज सिर में दर्द होने की प्रॉब्लम (Headache due to sun stroke) भी होती है। विशेषकर धूप में निकलते ही लोगों को गर्मियों में सिरदर्द होने लगता है। आइए जानते हैं बार-बार होने वाले इस सिरदर्द से आराम के उपाय क्या हैं और क्यों होता है सिरदर्द।

2/6

गर्मियों में सिरदर्द के कारण

तेज धूप में रहने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है और इससे सिर में दर्द हो सकता है। इसके अलावा लू लगने या हीट स्ट्रोक के कारण भी सिर में दर्द हो सकता है। वही, माइग्रेन वाले लोगों को गर्मी में सिरदर्द बढ़ने की समस्या बढ़ सकती है।  Also Read - सिर में गैस चढ़ने के लक्षण क्या हैं? जानें 3 नुस्खे, जिनसे तुरंत पा सकते हैं आराम

3/6

सिर दर्द से बचने के लिए सिर को ढंकें

जब भी धूप में निकलें तो अपने सिर को धूप से बचाने के उपाय करें। छाता, स्कार्फ और टोपी जैसी चीजों का इस्तेमाल करें।

5/6

डाइट का रखें ध्यान

गर्मियों में सादा और हल्का खाना खाएं। तुरई, खीरा, ककड़ी जैसी रसीली सब्जियां खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करें।

6/6

हाइड्रेटेड रहें

इस दौरान ठंडा पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें। दिन में नारियल पानी पिएं। सब्जियों का जूस, छाछ का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - अचानक गर्मी और उमस की वजह से बढ़ जाता है सिरदर्द? इन 5 नुस्खों से करें इसका इलाज