भारत में ब्लैक फंगस का इलाज (Black Fungus Treatment In India In Hindi)
कोरोना के इस कठिन दौर में ब्लैक फंगस का आना वाकई लोगों के लिए जिंदगी और मौत की जंग बन चुका है। अब तक देशभर में हजारों लोग ब्लैक फंगस का शिकार हो चुके हैं। ये फंगस सिर्फ कोरोना मरीजों को ही नहीं बल्कि दूसरों लोगों को भी हो रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि अगर मरीज को समय पर अस्पताल ले जाकर इलाज शुरू किया जाए तो म्यूकरमाइकोसिस (Mucormycosis) या ब्लैक फंगस खतरनाक नहीं है। यह वाकया वाकई राहत देने वाला है। लेकिन लोगों की परेशानी तब बढ़ रही है जब ब्लैक फंगस के इलाज का खर्चा उठाना पड़ रहा है। ब्लैक फंगस के इलाज में लाखों रुपयों की जरूरत पड़ती है। आज हम आपको ब्लैक फंगस के इलाज का कुल खर्चा और इलाज करने का तरीका बता रहे हैं।
