गेंदे का फूल आपके बालकनी की शोभा तो बढ़ा ही रहा होगा। क्या आप जानते हैं कि पीले और नारंगी रंग का यह खूसबूरत सा फूल सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? आप इसका इस्तेमाल बेशक पूजा करने के लिए करते होंगे, लेकिन यह कई तरह की शारीरिक समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। गेंदा एक हर्ब है, जिसमें कई तरह के गुण जैसे एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री आदि मौजूद होते हैं। गेंदे के औषधिय गुणों के कारण इसे शरीर के लिए एक बेहद लाभकारी औषधी माना गया है। हम बताते हैं गेंदा आपको किन शारीरिक समस्याओं में राहत दे सकता है।