डायबिटीज में घूमना-फिरना होगा आसान,रखें इन बातों का ध्यान
गर्मियों की छुट्टियां हों तो लोग परिवार के साथ या कभी-कभार अकेले ही घूमने निकल पड़ते हैं। हिल स्टेशन्स, बीच और ऐतिहासिक जगहों की सैर करने का आनंद लेते हैं लेकिन, सफर के दौरान या वैकेशन्स पर उन लोगों को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है जो किसी बीमारी या हेल्थ प्रॉब्लम से गुजर रहे हों। डायबिटीज भी एक ऐसी ही समस्या है, जिसको नियंत्रण में रखने के लिए लोगों को हर दिन और हर समय बहुत सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। चूंकि डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल उनके खान-पान और फिजिकल एक्टिविटीज से प्रभावित होता है इसीलिए, घूमते-फिरते समय लोग अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनसे उनका ब्लड शुगर लेवल बहुत बढ़ जाता है और इससे उनकी तकलीफें बढ़ जाती हैं। लेकिन, अगर यात्रा के दौरान और घूमते हुए कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इन परेशानियों से बचना बहुत आसान हो सकता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही हेल्थ टिप्स जो डायबिटिक्स को उनकी स्थिति को संभालना आसान हो सकता है और वे अपनी छुट्टियों का आनंद भी उठा सकेंगे।