Advertisement

बारिश के दिनों में आंखों को इन्फेक्शन से बचाना है तो इन टिप्स को अपनाएं

बारिश में भीगने से बचे और बार बार हाथों से आंखों को न रगड़ें!

Written By Editorial Team
Published : July 7, 2017 1:30 PM IST

eyes in hindi

बारिश में नहाना तो सबको पसंद है लेकिन कई बार नहाने के बाद आपकी तकलीफें बढ़ जाती हैं। कुछ लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाते हैं तो कुछ मामलों में लोगों की आंखों में इन्फेक्शन हो जाता है। बारिश के पानी से आंखों में होने वाली समस्या कई बार गंभीर बीमारी का रूप धारण कर लेती है इसलिए ज़रूरी है कि आप आंखों को इस पानी से बचाएं। इस आर्टिकल में ओजोन ग्रुप के मेडिकल कंसलटेंट उमा सिंह, डॉक्सएप के हेड ऑफ़ मेडिकल ऑपरेशन गोवरी कुलकर्णी और जेपल के क्रिएटिव हेड शैलजा मित्तल बता रही हैं कि मानसून सीजन में आप अपनी आंखों का बचाव कैसे करें।

rubbing-eyes in hindi

हाथों से बार बार आंखों को छूने के कारण ही आंखों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। खासतौर पर इन दिनों बरसात के कारण वातावरण में नमी रहती है जिससे बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं। ऐसे में आपके हाथों में चिपके बैक्टीरिया अगर आंखों में पहुंच जाते हैं तो इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आंखों में खुजली हो या आंखों को पोछना हो तो डिस्पोजल टिश्यू का इस्तेमाल करें।

raincoat in hindi

बारिश में नहाने से परहेज करें क्योंकि बारिश का पानी़ आंखों के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए अगर आप बारिश में भीग रहे हैं तो आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

Advertisement

contact-lens in hindi

अगर आंखों में जलन हो रही है या आंखों से बार बार पानी निकल रहा है तो कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल न करें। अगर कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल ज़रूरी है तो इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि उस सलूशन को किसी और के साथ शेयर न करें।

handkherchief in hindi

कभी भी अपना रुमाल, सनग्लासेज या कांटेक्ट लेंस किसी और के साथ शेयर न करें क्योंकि इससे संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा इन चीजों को नियमित तौर पर साफ़ भी करते रहें।

makeup in hindi

आंखों को पोछने के लिए साफ़ सुथरे और सूखे तौलिये का ही प्रयोग करें। इसके अलावा अगर आप ऑय मेकअप करती हैं तो प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट ज़रूर चेक कर लें। खराब प्रोडक्ट के इस्तेमाल से भी कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं।