hamburger icon
A
Read in English

Tips for strong immune system: मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार तो आपके लिए ही हैं ये 4 हेल्थ टिप्स,ट्राई करें बढ़ेगी इम्यूनिटी

रोज़मर्रा की डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ बदलाव करने से भी कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को स्वस्थ रहने में मदद हो सकती है।(Tips for strong immunity.)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 27, 2022, 10:05 PM

Tips for strong immune system: मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार तो आपके लिए ही हैं ये 4 हेल्थ टिप्स,ट्राई करें बढ़ेगी इम्यूनिटी photo icon1/5

इम्यूनिटी बढ़ाने के सबसे आसान तरीके

Tips for strong immunity: मौसम बदलने के बाद अक्सर लोगों को बुखार या हल्की सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं होती हैं लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बहुत जल्दी-ज्ल्दी बीमार पड़ते हैं। खासकर, बीते कुछ समय से तापमान में जल्दी-जल्दी बदलाव हो रहा है। जिससे लोगों का स्वास्थ्य भी काफी अधिक प्रभावित हो रहा है। बार-बार और जल्दी-जल्दी बीमार होना कमजोर इम्यून सिस्टम का संकेत है। वहीं, लोगों में बढ़ता तनाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी गलत आदतों के कारण भी उनकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति बहुत कमजोर हो जाती है। ऐसे लोगों को अपने डॉक्टर से सलाह-मशविरा करते हुए अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उपाय करने चाहिए। इसके अलावा रोजमर्रा की डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ बदलाव करने से भी कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को स्वस्थ रहने में मदद हो सकती है। कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में पढ़ें यहां। (Tips for strong immunity in Hindi.)

Tips for strong immune system: मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार तो आपके लिए ही हैं ये 4 हेल्थ टिप्स,ट्राई करें बढ़ेगी इम्यूनिटी photo icon2/5

गुनगुना पानी पीने की आदत अपनाएं

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स और पेट साफ होता है। इसके अलावा मौसम बदलने के साथ तबीयत खराब होने पर गुनगुना पानी पीने से बैक्टेरिया से राहत मिलती है। साथ ही गुनगुना पानी पीने से गला साफ रहता है, वेट लॉस में मदद होती है और शरीर स्वस्थ रहता है। (Health benefits of drinking warm water)  Also Read - जिम के दौरान की जाने वाली वे 3 गलतियां जो रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकती हैं

Tips for strong immune system: मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार तो आपके लिए ही हैं ये 4 हेल्थ टिप्स,ट्राई करें बढ़ेगी इम्यूनिटी photo icon3/5

8 घंटे की नींद

जो लोग बहुत अधिक तनाव महसूस करते हैं और पर्याप्त नींद नहीं सोते ऐसे लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण ऐसे लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं भी बहुत जल्दी-जल्दी होने लगती हैं। इसीलिए,दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद ज़रूर सोएं। गर्मियों में दिन में भी सुस्ती अधिक महसूस होती है इसीलिए, दोपहर में कम से कम 10 मिनट की पॉवर नैप भी ली जा सकती है। इससे सुस्ती दूर होती है और व्यक्ति बेहतर महसूस करता है।

Tips for strong immune system: मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार तो आपके लिए ही हैं ये 4 हेल्थ टिप्स,ट्राई करें बढ़ेगी इम्यूनिटी photo icon4/5

विटामिन सी रिच फूड्स खाएं

एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करने से ना केवल गर्मियों बल्कि हर मौसम में स्वस्थ रहा जा सकता है। विटामिन सी इम्यून पॉवर बढ़ाने वाला तत्व है। विटामिन सी की पर्याप्त खुराक के लिए अपनी डाइट में खट्टे फल (नींबू, चकोतरा, संतरा आदि), आंवला, हरी सब्जियां और अमरूद जैसे फूड्स का समावेश करें। (Vitamin C Rich Foods)  Also Read - क्या हर किसी को कैल्शियम की टेबलेट खानी चाहिए? क्या बिना जरूरत इन्हें खाने से नुकसान भी हो सकता है?

Tips for strong immune system: मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार तो आपके लिए ही हैं ये 4 हेल्थ टिप्स,ट्राई करें बढ़ेगी इम्यूनिटी photo icon5/5

दिनभर में 3 लीटर पानी है जरूरी

स्वस्थ रहने और स्ट्रॉन्ग इम्यून सिस्टम के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी ज़रूर पीना चाहिए। एक्सपर्स्ट के अनुसार, दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है और इससे लोगों के बीमार होने की संभावना भी कम होती है।