Advertisement

किस विटामिन की कमी से होती है हाथों-पैरों में झुनझुनी, कमी से बचने के लिए खाएं ये 5 फू्ड्स

बार-बार हाथों-पैरों में होने वाली झनझनाहट (Tingling sensation in hands and feet) मामूली समस्या नहीं बल्कि, यह कुछ गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का भी संकेत हो सकती है। इसीलिए, इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं।

Written By Sadhna Tiwari
Updated : September 4, 2025 8:14 PM IST

हाथों-पैरों में झुनझुनी होने क्यों होती है?

Tingling In Hands And Feet-क्या आपको भी पैरों और हाथों में झनझनाहट महसूस होती है जो काफी देर तक बनी रहती है। कभी-कभार गलत पॉस्चर में सोने से जब कोई नस दब जाती है तब लोगों को शरीर के किसी हिस्से में दर्द, सूजन या झनझनाहट महसूस हो सकती है। लेकिन, अगर आपको बिना किसी कारण या बार-बार झनझनाहट की समस्या महसूस होती हो तो इस समस्या को नजरअंदाज करना ठीक नहीं। हाथों-पैरों में झुनुझनी या चीटिंया काटने जैसी समस्याएं महसूस होने के पीछे शरीर में छुपी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। इसी तरह कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आपको पैरों और हाथों में झनझनाहट हो सकती है।

इस विटामिन की कमी हो सकती है कारण

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने के बाद जो लक्षण दिखायी देते हैं उनमें हाथों-पैरों में झुनझुनी की शिकायत हो सकती है। इसीलिए, अगर आपको भी यह समस्या बार-बार हो रही है तो अपने शरीर में विटामिन बी12 का लेवल चेक करें।

विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षण

जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) हो जाती है को इससे लोगों की मेमरी पर भी असर पड़ सकता है। विटामिन बी12 कम होने से कुछ न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।

Advertisement

कमजोरी और थकान

विटामिन बी12 का लेवल कम हो जाने के कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। इससे शरीर में एनिमिया की स्थिति बढ़ जाती है।

विटामिन बी12 की कमी से हो सकता है हेयर फॉल

हेयर फॉल की समस्या का एक कारण शरीर में विटामि बी12 का लो लेवल भी हो सकता है। जब पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 नहीं मिलता तो इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और हेयर फॉल की समस्या हो सकती है।

विटामिन बी12 के लिए क्या खाएं

विटामन बी12 के लिए अपनी नियमित डाइट में दूध, मीट, मछली और अंडे जैसे फूड्स शामिल करें। इसी तरह विटामिन बी12 के लिए आप फोर्टिफाइड फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं।