क्यों होती है हाथों-पैरों में झुनझुनी
Tingling in hands and feet causes: कई बार देर तक बैठे रहने से पैरों की नसें दब जाती हैं और ऐसे में पैरों में झुनझुनी महसूस होने लगती है। लेकिन, अगर बार-बार आपके पैरों और हाथों में झुनझुनी महसूस हो तो यह आपके शरीर में छुपी कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। कई बार हाथों और पैरों में होनेवाली झुनझुनी के कारण बहुत गम्भीर हो सकते हैं लेकिन लोग इन्हें मामूली समझते हैं या इनकी अनदेखी करते हैं।
