इन हस्तियों को भी हुआ था निमोनिया
Prominent personalities who died due to Pneumonia: देश के कुछ क्षेत्रों में धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। ठंड बढ़ने के साथ कई बीमारियों का रिस्क भी बढ़ने लगा है। ऐसी ही एक बीमारी है निमोनिया की जो सर्दियों में काफी अधिक देखी जाती है। आमतौर पर निमोनिया को बच्चों की बीमारी माना जाता है। लेकिन, कई बार बड़ों और खासकर बुजुर्गों में भी निमोनिया होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसका उदाहरण हैं कुछ बड़े नाम जो राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इनमें से कुछ लोगों की मृत्यु अक्यूट निमोनिया (Acute Pneumonia) के कारण भी हुई थी।