hamburger icon
A
Read in English

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें

लेसिक सर्जरी करवाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिये!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 8:56 AM

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें photo icon1/11

Lasik Surgery

अगर आप मायोपिया के मरीज हैं और आप अपना इलाज लेसिक सर्जरी से करवाना चाहते हैं तो पहले उसके बारे में सारी जानकारी ले लें। जेपी हॉस्पिटल नॉएडा के एडिशनल डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ़ ओफ्थेमोलोजी डॉ संजीव गुप्ता यहाँ ऐसी ही कुछ ध्यान रखने वाली बातों के बारे में बता रहे हैं।

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें photo icon2/11

Above-18

यह सर्जरी हर किसी के लिए नहीं होती है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों को यह सर्जरी कभी भी नहीं की जाती है क्योंकि बड़े होने पर उनकी नजर लगातार बदलती रहती है। सामान्य रूप से 20 से 40 साल के उम्र के बीच वाले लोगों को ही इस सर्जरी से इलाज किया जाता है।  Also Read - 2 हफ्ते से खांसी जा ही नहीं रही? तो ये हो सकता है लंग कैंसर का संकेत? डॉक्टर बता रहे हैं कब मिलें

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें photo icon3/11

Eye-power

अगर आपकी आँखों का रेफ्राक्टिव पॉवर काफी ज्यादा हो या कॉर्निया की मोटाई 500 माइक्रोन से कम हो तो ऐसे लोगों की आंखों का इलाज लेसिक सर्जरी से नहीं की जा सकती है।

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें photo icon4/11

Contact-lenses

अगर आप भी लेंस पहनते हैं और आप ये सर्जरी करवाना चाहते हैं तो ये जान लें कि अगर आप सॉफ्ट कांटेक्ट लेंस पहनते हैं तो सर्जरी से कम से कम 3 दिन पहले से इसे न पहनें और अगर आप हार्ड कांटेक्ट लेंस पहनते हैं तो कम से कम पिछले एक महीने से लेंस पहनना बंद कर दें।  Also Read - Organ Donor Day: क्या नया अंग मिलने के बाद व्यक्ति का जीवन से सामान्य हो जाता है, या उसे कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है?

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें photo icon5/11

More-power

जो लोग अपना इलाज लेसिक सर्जरी से करवाने जा रहे हों उनके लिए सबसे ज़रूरी यह चीज है कि उनका रेफ्राक्टिव पॉवर पिछले 2 सालों से एक जैसा ही होना चाहिये।

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें photo icon6/11

Eye-cover

सर्जरी के बाद कम से कम अगले दो हफ़्तों तक हमेशा सोते समय ऑय शील्ड पहनकर सोना चाहिये। इसे आप सोते समय आँखों को रगड़ने से बच जाते हैं। अगर आपने आँखों को कस कर रगड़ दिया तो हो सकता है कि आपकी सर्जरी फिर से करवानी पड़े।  Also Read - Organ Transplant में तीसरे नंबर पर भारत, फिर भी जरूरतमंद मरीजों को क्यों नहीं मिल पाते अंग? जानें क्या है बड़ी वजह

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें photo icon7/11

Eye-tests

लेसिक टेस्ट करवाने से पहले आपको कई टेस्ट से गुजरना पड़ता है जैसे कि कॉर्नियल टोपोग्राफी, ड्राई ऑय टेस्ट, फंडोस्कोपी, कॉर्नियल सायमेट्री इत्यादि। अगर इनमें से कोई भी टेस्ट नेगेटिव हुआ तो आपकी ये सर्जरी नहीं की जाएगी।

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें photo icon8/11

Lasik

इस सर्जरी में कम से कम 15 मिनट का समय लगता है। इस सर्जरी को करने में बिलकुल भी दर्द नहीं होता है बस एक दो दिन तक आँखों में खुजली होती है।  Also Read - Brain Death क्या होती है? कब किया जा सकता है अंगदान, जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें photo icon9/11

Watching-Tv

सर्जरी के बाद कम से कम 2 दिनों तक आँखों को आराम देना पड़ता है। इस दौरान टीवी न देखें, किताबें न पढ़ें और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने न बैठें। इसके अलावा आँखों को तेज धूप, गर्मी और धूल से भी बचाकर रखें।

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें photo icon10/11

Eye-drops

इस ऑपरेशन के बाद एक हफ्ते तक एंटी-बायोटिक दवाइयां और स्टेरॉयड लेना पड़ता है साथ ही एक महीने तक लुब्रिकेंट भी लगाना पड़ता है। सर्जरी के बाद आँखों में अगले दो हफ़्तों तक मेकअप का कोई सामान न लगायें।  Also Read - जुकाम होने पर क्या सच में दवा खानी चाहिए या उसके अपने आप ठीक होने का इंतजार करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

आंखों की लेसिक सर्जरी करवाने से पहले ज़रूर जान लें ये 10 बातें photo icon11/11

Doctor

अंत में सबसे ज़रूरी बात कि ये सर्जरी करवाने के लिए किसी अनुभवी डॉक्टर और अच्छी सुविधाओं से लैस हॉस्पिटल को ही चुनें। कम से कम 3 साल के अनुभव वाले डॉक्टर से ही सर्जरी करवाएं।