hamburger icon
A
Read in English

अगर आपको है डायबिटीज तो बैग में रखी इन चीजों से इमरजेंसी में बच सकती है आपकी जान

Diabetes के मरीज को अपने साथ चॉकलेट या कैंडी क्यों रखना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 14, 2017, 5:21 PM

अगर आपको है डायबिटीज तो बैग में रखी इन चीजों से इमरजेंसी में बच सकती है आपकी जान photo icon1/8

Diabetes

क्या आप कहीं घुमने के लिए बाहर जा रहे हैं, और आपको डायबिटीज़ है! तो ये चीजें अपने बैग में रखना न भूलें। क्योंकि बाहर निकलने पर अचानक कुछ भी ऐसा प्रॉबल्म हो सकता है जिससे आपकी जान मुश्किल में पड़ सकती है। अगले स्लाइडों में क्लिक कीजिये और जानिये डायबिटीक होने पर किन चीजों को बैग रखना होता है बहुत ज़रूरी।

अगर आपको है डायबिटीज तो बैग में रखी इन चीजों से इमरजेंसी में बच सकती है आपकी जान photo icon2/8

Candy And Sweet- In Diabetic Emergency Bag

मीठा- बाहर जाकर अगर अचानक आपका ब्लड ग्लूकोज लेबल लो हो जाने पर क्या करेंगे? इसको संभालने के लिए बैग में चॉकलेट, मिश्री, ड्राई फ्रूट्स, ग्लूकोज़ बिस्किट रखने से इमरजेंसी के समय काम आ सकता है।  Also Read - बारिश के मौसम में क्या आपको भी पेट में दर्द, गैस और अपच हो रही है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

अगर आपको है डायबिटीज तो बैग में रखी इन चीजों से इमरजेंसी में बच सकती है आपकी जान photo icon3/8

First-aid-in Diabetic Emergency Bag

फर्स्ट एड- डायबिटीक मरीज को अगर बाहर किसी प्रकार का चोट, खरोंच, इंफेक्शन हो तो तुरन्त उस अवस्था को संभाला जा सके ऐसी चीजें अपने रखना अच्छा होता है।

अगर आपको है डायबिटीज तो बैग में रखी इन चीजों से इमरजेंसी में बच सकती है आपकी जान photo icon4/8

Glucometer-in Diabetic Emergency Bag

ग्लूकोमीटर- बिल्कुल ये चीज रखना बिल्कुल न भूलें क्योंकि अचानक स्वास्थ्य में थोड़ा-सा भी बदलाव महसूस हो जैसे सिर दर्द होना या बेचैनी होना तो तुरन्त ब्लड ग्लूकोज लेबल की जांच करें।  Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव

अगर आपको है डायबिटीज तो बैग में रखी इन चीजों से इमरजेंसी में बच सकती है आपकी जान photo icon5/8

ID-card-in Diabetic Emergency Bag

आई.डी कार्ड- अगर बाहर आपकी तबियत खराब हो जाये तो दोस्त या रिश्तेदारों को खबर देने के लिए किसी भी प्रकार का आई.डी कार्ड होना बहुत ज़रूरी होता है।

अगर आपको है डायबिटीज तो बैग में रखी इन चीजों से इमरजेंसी में बच सकती है आपकी जान photo icon6/8

Medications-in Diabetic Emergency Bag

दवाईयां- ये कहने की तो ज़रूरत ही नहीं है डायबिटीज संबंधी दवा अपने बैग में रखना न भूलें। इसके साथ ज़रूरी दवा जैसे फीवर, एसिडिटी जैसी बीमारियों के भी दवा रखें। अगर आप रोजाना इंसुलीन लेते हैं तो बाहर जाने से पहले इंसुलीन के साथ पेन भी लें। Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां

अगर आपको है डायबिटीज तो बैग में रखी इन चीजों से इमरजेंसी में बच सकती है आपकी जान photo icon7/8

Reading-glasses-in Diabetic Emergency Bag

चश्मा- अगर आपको हमेशा चश्मा पहनने की आदत नहीं है तो बैग में इसको ले जाना न भूलें क्योंकि हो सकता है रेस्तरां में मेनु देखना पड़े या फूड पैकेट को पढ़ना पड़े। या अचानक तबियत खराब लगने पर दवा लेना पड़ सकता है।

अगर आपको है डायबिटीज तो बैग में रखी इन चीजों से इमरजेंसी में बच सकती है आपकी जान photo icon8/8

Water-in Diabetic Emergency Bag

पानी- अगर आपको डायबिटीज है तो हमेशा अपने साथ पानी रखें। क्योंकि डायबिटीज़ होने पर बहुत प्यास लगती है और खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ये ज़रूरी होता है। Also Read - मानसून में फास्ट फूड्स खाना कितना खतरनाक हो सकता है? जानें कौन सी बीमारियों का बन सकता है कारण