Zyada Chini Khane Ke Nuksan: सुबह दिखें ये 5 लक्षण तो तुरंत बंद कर दें शक्कर वाली चाय-कॉफी,अंदर से खोखली हो रही है आपकी बॉडी

क्या आप जानते हैं कि आपका शरीर रोज सुबह आपको कुछ संकेत देता है कि आप बहुत अधिक मात्रा में शक्कर का सेवन कर रहे हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : May 18, 2024 8:31 AM IST

1/6

बहुत ज्यादा शक्कर खाने के लक्षण

Sugar side effects seen in morning: शक्कर या चीनी आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है। सुबह की चाय और कॉफी में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर पीने से लोगों को चाय पीने का स्वाद और खुशी दोनों महसूस होती है। लेकिन, जब आप जरूरत से अधिक शक्कर का सेवन करते हैं तो इससे आपको लत लग सकती हैं। साथ ही डायबिटीज, मोटापा और लिवर से जुड़ी बीमारियों का रिस्क (risk of liver diseases) भी बढ़ सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपका शरीर रोज सुबह आपको कुछ संकेत देता है जो बताता है कि आप बहुत अधिक मात्रा में शक्कर का सेवन (signs of eating sugar in excess) कर रहे हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे जिन्हें नजरअंदाज करना आपकी हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। (Symptoms of over consumption of sugar in hindi.)

2/6

हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स

अगर आपको सुबह हार्टबीट तेज होने या हार्ट में भारीपन महसूस हो तो यह शक्कर के सेवन का एक साइड-इफेक्ट हो सकता है।  Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/6

घुटनों में दर्द

शक्कर शरीर में पहुंचकर सूजन बढ़ाने का काम करती है। जब आप बहुत अधिक शक्कर का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में सूजन और जॉइंट्स पर दबाव बढ़ सकता है जिससे जोड़ों (घुटने,कोहनी, उंगलियों के बीच का जॉइंट) में दर्द की शिकायत हो सकती है।

4/6

ड्राई और डल स्किन

चीनी वाली चाय, कॉफी और अन्य मीठी चीजों का सेवन करने से आपकी स्किन तेजी से बूढ़ी हो सकती है। दरअसल, स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाने वाले प्रोटीन को नुकसान पहुंचता है तो इससे आप समय से पहले बूढ़े दिखायी देने लगते हैं।  Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/6

चिड़चिड़ापन

सुबह उठने के बाद अगर आपको उदासी और चिड़चिड़ापन महसूस हो तो हो सकता है कि आपके ब्रेन में डोपामाइन हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है। दरअसल,मीठा खाने से ब्रेन में डोपामाइन रिलीज होता है जिससे आपको अच्छा महसूस हो सकता है। लेकिन, धीरे-धीरे आपको इसकी लत लग सकती है। अगर आपको सुबह या दिन के किसी भी समय बार-बार इरिटेशन महसूस होती है तो आपको शक्कर के सेवन का एक बडा नुकसान हो सकता है।

6/6

किडनी में दर्द

किडनियों के लिए शक्कर की अतिरिक्त खुराक (excessive sugar) को फिल्टर कर पाना और खून को साफ रख पाने में मुश्किल आ सकती है। इसकी वजह से किडनी डैमेज (kidney damage) हो सकती है। इससे किडनियों से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं।  Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां