Winter-care-tips
सर्दियां शुरू हो गई है, ऐसे में शरीर में गर्मी बढ़ाना बहुत ही जरूरी है। वैसे रजाई में रहकर या गर्म कपड़े पहनकर गर्मी तो आती है, लेकिन आप कब तक रजाई में रहेंगे और कब तक गर्म कपड़े पहनेंगे। इसलिए आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार अपना चाहिए, जिसकी मदद से आप अपने शरीर को हमेशा गर्म रख सकते हैं। खाने-पीने की कई ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन करके आप अपने शरीर को अंदरुनी रूप से गर्म रख सकते हैं। आइए उन्हीं के बारे में जानते हैं।